फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abha Sharma: किराएदार के कहने पर दिया 'पंचायत' का ऑडिशन, 14 साल पहले हुई थी प्रधान जी और अम्मा जी की मुलाकात

Wed, 12 Jun 2024 11:03 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंचायत में अम्मा जी का किरदार निभाने वाली आभा शर्मा ने हालिया साक्षात्कार में अपने करियर को लेकर कई बातें साझा की। आभा का जीवन और करियर चुनौतियां से भरा रहा है।
विज्ञापन
आभा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @abhasharma_ammaji
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जो दर्शक टीवीएफ की हिट वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन देख चुके हैं, उन्हें एक संवाद जरूर याद होगा। संवाद है- 'मिल जाएगा ना सचिव जी', जिसे अम्मा जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आभा शर्मा ने बोला है। आभा अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। उनका फिल्मी करियर कई दिलचस्प घटनाओं से भरा पड़ा है।

विज्ञापन


54 साल की उम्र में शुरू किया था अभिनय
आप यह सुनकर हैरान रह जाएंगे कि आभा शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत 54 साल की उम्र में की थी। अब उनकी उम्र 75 साल है। आभा ने कभी शादी नहीं की। उनके पिता एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करते थे। उनके निधन के बाद आभा ने ही अपनी मां की देखभाल की थी। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो आभा ने जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से डिप्लोमा किया था। इसके बाद 1979 में उन्होंने पढ़ाना शुरू कर दिया था।

मां को पसंद नहीं था एक्टिंग का काम
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में आभा शर्मा ने अपने करियर को लेकर कई बातें साझा की। आभा ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वो बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उनका परिवार थोड़ा रुढ़िवादी विचारों का था। उनकी मां को यह काम पसंद नहीं था और आभा नहीं चाहती थीं कि वो अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी मां का विरोध करें। आभा बताती हैं कि मां के निधन के बाद उन्होंने एक बार फिर से अपने सपने को पूरा करने का मन बनाया था।
विज्ञापन


35 की उम्र में गिर गए थे दांत
अगर आपने 'पंचायत' को ध्यान से देखा होगा तो आप जानते होंगे कि आभा के दांत नहीं है। दरअसल, जब वो 35 साल की थी तो उनके मसूड़ों में संक्रमण हो गया था। नतीजतन उनके सारे के सारे दांत गिर गए। इसके 10 साल बाद उन्हें एक और बीमारी का सामना करना पड़ा था। उनके हाथ-पैर कांपने शुरू हो गए थे। साल 2008 आभा के लिए खास रहा, क्योंकि उसी साल उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए लखनऊ में थिएटर करना शुरू कर दिया था।

Ishq Vishk Rebound: सिनेमाघरों में फैंस को सरप्राइज देंगे शाहिद कपूर! 'इश्क विश्क रिबाउंड' में करेंगे कैमियो!

'पीपली लाइव' के दौरान हुई थी प्रधान जी से मुलाकात
2009 आते ही आभा को उनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो गया। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें कास्ट कर लिया गया। आभा सेट पर घबराई हुई थी। हालांकि शॉट देने के बाद उन्हें डायरेक्टर से तारीफ सुनने को मिली तो वो खुश हो गई थी। समय बीता तो आभा को 'पीपली लाइव' में काम करने का मौका मिला, लेकिन एक बार फिर से आभा बीमार पड़ गई और उनका किरदार किसी और अभिनेत्री ने निभाया। 'पंचायत' में प्रधान जी का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव और अम्मा जी की मुलाकात 'पीपली लाइव' के सेट पर ही हुई थी। इसके बाद आभा ने 'इश्कजादे' फिल्म में अभिनय किया था। 
विज्ञापन


Anurag Kashyap: पंकज झा के दावों पर सामने आया अनुराग का बयान, बोले- वो अब सोच रहे होंगे कि वह पंकज त्रिपाठी...

ऐसे मिला पंचायत में काम करने का मौका
लखनऊ में थिएटर के दिनों में आभा की मुलाकात अनुराग शुक्ला से हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि अनुराग उनके किराएदार भी हैं। उन्होंने ही आभा को पंचायत के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा था और बाद में जो हुआ वो तो हम सभी जानते ही हैं। आभा ने 10 दिनों तक 'पंचायत' की शूटिंग की थी। वो बताती हैं कि सेट पर निर्देशक समेत उनके सभी सह-कलाकारों, मेकअप मैन और क्रू के सभी सदस्यों ने उनका काफी सहयोग किया। बता दें कि आभा शर्मा जल्द ही फिल्म 'दुर्गा प्रसाद की दूसरी शादी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी भी अभिनय कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी ने जहीर संग अपनी शादी की कंफर्म? खुद आईं सामने, बोलीं- यह मेरी पसंद है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें