फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makarand Deshpande: बॉलीवुड के किंग खान के साथ 'सर्कस' में काम करने वाला यह एक्टर, कभी नहीं बन पाया लीड हीरो

Thu, 06 Mar 2025 09:32 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Makarand Deshpande: मकरंद देशपांडे बॉलीवुड की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अभिनेता शाहरुख खान सहित कई नामी हस्तियों के साथ काम किया, लेकिन वह कभी लीड हीरो नहीं बन पाए। लगभग चार दशकों से सिनेमाई परदे पर छाए अभिनेता मकरंंद देशपांडे आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं आज इनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें..

विज्ञापन
मकरंद देशपांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकरंद देशपांडे सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि लेखक, निर्देशक और थिएटर कलाकार के रूप में भी जाने जाते हैं। ‘स्वदेश’, ‘सरफरोश’ और ‘डरना जरूरी है’ जैसी फिल्मों में इन्होंने अपनी सहायक भूमिका से फिल्म में जान डालने का काम किया था। बॉलीवुड के किंग खान के साथ काम करने के बावजूद भी अभिनेता कभी नहीं बन पाए लीड हीरो। जिस लड़की से किया प्यार उससे सगाई के बाद भी नहीं हो सकी शादी। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी सारी बातें।

विज्ञापन

मकरंद देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @makaranddeshpandeofficial

कॉलेज के दिनों से ही अभिनय
6 मार्च 1966 में मकरंद देशपांडे का जन्म महाराष्ट्र के दहानू में हुआ। अपनी पढ़ाई उन्होंने वहीं मुंबई से किया। बचपन से ही मकरंद के अंदर अभिनय का एक अलग ही जूनून था, फिर कॉलेज के ही दिनों में उन्होंन थिएटर करना शुरू कर दिया था।  अभिनेता मकरंद देशपांडे ने कई नाटक लिखने के साथ ही उनका निर्देशन भी किया।

मकरंद देशपांडे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड किंग खान के साथ किया काम
मकरंद देश पांडे ने बॉलीवुड, मराठी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ‘कयामत से कयामत तक’  फिल्म से किया था, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। साल 1989 में मकरंद ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के टीवी शो 'सर्कस' में काम किया था, जिसमें उन्होंने कांति का किरदार निभाया था। मकरंद देशपांडे ने ज्यादातर फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में भूमिका निभाई, जिसमें 'सरफरोश', 'स्वदेश', 'मकड़ी', 'सत्या', 'डरना जरूरी है', 'घातक' जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। इन बड़ी फिल्मों में काम करने के बाद भी अभिनेता को कभी किसी फिल्म में लीड रोल का मौका नहीं मिला।

मकरंद देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @makaranddeshpandeofficial

निर्देशन में भी कमाया नाम
मकरंद देशपांडे ने केवल अभिनय की दुनिया में ही नाम नहीं कमाया, बल्कि उन्होंने एक कुशल निर्देशक के रूप में भी काम किया। अभिनेता ने कुल मिलाकर पांच फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें 'दानव', 'हनन', 'शाहरुख बोला खूबसूरत है तू', 'सोना स्पा', और 'शनिवार-रविवार' फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

मकरंद देशपांडे - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लैमरस दुनिया से दूर 
अभिनेता मकरंद देशपांडे ग्लैमरस दुनिया से कोसों दूर रहते हैं। यह अपनी कला के साथ-साथ अनोखे हेयरस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। एक समय अभिनेता की जिंदगी में सोनाली कुलकर्णी की एंट्री हुई, जिनसे सगाई के बाद शादी होने की खबरों के बीच साल 2006 में अचानक शादी टूट गई। इसके बाद साल 2016 में अभिनेता, निवेदिता पोहनकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आजकल मकरंद देशपांडे कई भाषाओं में टीवो शो और थिएटर के जरिए अभिनय में कमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें