समय रैना की नेट वर्थ
नेट वर्थ स्पॉट के मुताबिक, समय रैना की नेट वर्थ करीब 150 करोड़ के आसपास है। हालांकि उनके और भी इनकम सोर्स को अगर मिलाया जाए, तो उनकी नेट वर्थ करीब 215 करोड़ के आसपास हो सकती है।
इस रिपोर्ट के अनुसार उनके यूट्यूब चैनल पर हर महीने करीब 68.7 मिलियन व्यूज आते हैं। इस हिसाब से एड रिवेन्यू और इंगेजमेंट मिलाकर उनकी सालाना कमाई 38 करोड़ से 68 करोड़ के आसपास हो सकती है।
समय रैना का करियर
समय ने अपने करियर की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में की थी। उन्हें पहचान 'कॉमिकस्तान सीजन 2' जीतने पर मिली। लेकिन उनके करियर की असली ग्रॉथ कोविड 19 में हुई जब उन्होंने यूट्यूब पर चेस गेम की स्ट्रीमिंग शुरू की।
गेमप्ले और अपने ह्यूमर को मिलाकर उन्होंने दूसरे यूट्यूबर से अलग पहचान बनाई। चेस प्लेयर्स, कॉमेडियंस और क्रिएटर्स के साथ कोलेबोरेशन कर उन्होंने अपनी ऑडियंस बनाई। समय के साथ कॉमेडियंस ऑन बॉर्ड और इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई।