फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Konkona Sen Sharma: कौन हैं अमोल पराशर? जिनका कोंकणा सेन शर्मा के साथ जुड़ रहा नाम; मनोज बाजपेयी संग की फिल्म

Sun, 07 Sep 2025 10:17 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Amol Parashar: अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर की डेटिंग की अफवाहें कई दिनों से जोर पकड़ रही थी। इस मामले पर अब अमोल ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए अमोल पराशर के बारे में। 

विज्ञापन
अमोल पराशर और कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। वजह है उनकी डेटिंग की खबरें वो भी अमोल पराशर के साथ। हाल ही में एक बातचीत में अमोल ने एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह अभी इस पर जवाब नहीं देना चाहते। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है अमोल पराशर, जो चर्चाओं में हैं। 

किस वजह से चर्चाओं में आए अमोल पराशर?

विज्ञापन

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के साथ कई दिनों से डेटिंग की अफवाहों का सामना कर रहे अमोल पराशर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, ‘आज मैं जवाब नहीं देने का फैसला करूंगा। लेकिन अगर मैं एक हफ्ते में अपना विचार बदल दूं तो मुझसे नफरत मत करना।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपने जीवन के बारे में बात करने में थोड़ समय लगेगा। इसी के बाद से वो सुर्खियों में आ गए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Dwayne Johnson: ड्वेन की फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशन; जानें वेनिस फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं की लिस्ट

विज्ञापन

कौन हैं अमोल पराशर?
अमोल पराशर एक अभिनेता हैं, जिन्होंने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है। हाल ही में उन्हें 'ग्राम चिकित्सालय' वेब सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा के साथ 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' फिल्म में काम किया है। साथ ही अमोल ने मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'ट्रैफिक' में भी नजर आए हैं। 

इस सीरीज में भी आए नजर 
अमोल पराशर को ‘कुल्ल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंह’ सीरीज में भी देखा गया था। इसमें निमरत कौर और रिद्धि डोगरा अहम भूमिकाओं में थे।  साहिर रजा द्वारा निर्देशित और अल्थिया कौशल द्वारा लिखित। इसमें कुल 8 एपिसोड हैं, यह ड्रामा जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसे एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें