फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK: जानिए पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कहा- शाहरुख खान सफल इंसान हैं, लेकिन वो कभी भी ये वाला काम नहीं कर पाएंगे

Thu, 30 May 2024 01:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आईपीएल 2024 का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े एक खिलाड़ी की ओर से शाहरुख खान के बारे में काफी कुछ जानने को मिला है। उन्होंने अपने साक्षात्कार में कुछ मजेदार बातें बताई हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर कोई पूछे कि सफलता के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के दिन आजकल कैसे चल रहे हैं तो जवाब में शानदार, कमाल और इसी तरह से शब्द सुनने को मिलेंगे। लंबे समय के बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इतना ही नहीं, अब तो उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी उन्हें खुश होने का एक और मौका दे दिया है। केकेआर आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीत चुकी है। इससे टीम के खिलाड़ियों और फैंस समेत शाहरुख के चाहने वाले भी खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। इसी बीच, केकेआर से जुड़े एक खिलाड़ी की ओर से किंग खान के बारे में काफी कुछ जानने को मिला है।

विज्ञापन


Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' को जवान के निर्देशक ने बताया दिलचस्प, बोले- बुज्जी...

एक काम करने में नाकाम रहे किंग खान
दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हाल ही में, एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को लेकर बातचीत की। गौतम ने कहा कि शाहरुख अपनी टीम केकेआर से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान एक सफल इंसान हैं। वो अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं। हालांकि, एक चीज ऐसी भी है, जिसे करने में शाहरुख नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Illegal Season 3: 'इललीगल सीजन 3' हुआ लीगली पास, दर्शकों को नेहा शर्मा और पियूष मिश्रा की एक्टिंग लगी लाजवाब

इस मामले में असफल साबित हुए शाहरुख
गौतम गंभीर ने दिलचस्प बात साझा करते हुए बताया कि शाहरुख भाई अपने अब तक के जीवन में सफल रहे हैं। वो भविष्य में भी सफल होंगे। हालांकि, एक मामले में वो असफल साबित हुए हैं और वो है मुझे डांस कराना। गौतम गंभीर ने बताया कि शाहरुख खान उन्हें डांस कराने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। अपनी बात को दमदारी से रखते हुए गौतम ने कहा कि शाहरुख भविष्य में भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह बताते हुए गंभीर ने कहा कि वो डांस नहीं कर सकते हैं।

Rakshas Shelved: बंद हो गई रणवीर सिंह की 300 करोड़ बजट की फिल्म ‘राक्षस’, दोनों एक साथ बोले, अभी सही समय नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें