फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इन दिनों चर्चा में है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिला है। बोर्ड की तरफ से फिल्म में मामूली संपादन की सिफारिश के बाद इसे रिलीज की इजाजत मिली है।
फिल्म में दो बदलावों की जरूरत थी
सेंसर बोर्ड को फिल्म को मंजूरी देने से पहले दो बड़े बदलावों की जरूरत थी। पहला, 'गार्ड' शब्द को म्यूट करना, जिसका इस्तेमाल उस सीन में किया गया है जहां वरुण धवन का किरदार एक गाली को छिपाने की कोशिश करता है। दूसरा, किसिंग सीन को लगभग 60 प्रतिशत कम करना था।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
कितने मिनट की है फिल्म?
इन संपादनों के बाद, फिल्म को आखिरी मंजूरी मिल गई। सेंसर सर्टिफिकेट में फिल्म की अवधि 135 मिनट 45 सेकंड या 2 घंटे 15 मिनट 45 सेकंड बताई गई है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: वरुण धवन ने खेसारी लाल यादव के साथ किया बेहतरीन डांस, भोजपुरी दर्शकों को दिया तोहफा
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' से टकराएगी।
फिल्म के प्रमोशन में जुटे कलाकार
वरुण धवन और जान्हवी कपूर इस फिल्म का खूब प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ डांस करते हुए फिल्म का प्रमोशन किया था। आपको बता दें कि वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का भी हिस्सा होंगे।