हर साल 13 फरवरी को ‘किस डे’ मनाया जाता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। वह अपने पार्टनर को विश करने के लिए तरह-तरह के फिल्मी डायलॉग, रोमांटिक शायरी और गानों का उपयोग करते हैं। बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में हैं, जो अपने रोमांटिक गानों और डायलॉग के लिए फेमस हैं। आइए आज हम ऐसे ही कुछ हिंदी गीतों के बारे में जानते हैं, जिनमें ‘किस’ का जिक्र आता है। किस डे पर यह गाने कपल्स के लिए काफी सहायक हो सकते हैं। आइए देखते हैं…
यह गाना फिल्म साल 1965 की फिल्म ‘काजल’ का ये गीत काफी रोमांटिक है। किस डे पर आप इसे अपने पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं।
होंठों से छू लो तुम
फिल्म ‘प्रेम गीत’ का ये गाना लोगों का ऑल टाइम फेवरेट है। जगजीत सिंह की आवाज में यह और भी शानदार हो जाता है।
जुम्मा चुम्मा
फिल्म ‘हम’ का गीत ‘जुम्मा चुम्मा’ काफी मशहूर है। यह गाना भी इस मौके लिए काफी बेहतर है।
एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे
गोविंदा की फिल्म ‘छोटे सरकार’ का गाना काफी लोकप्रिय है। यह गाना ‘किस डे’ आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है।
लहू मुंह लग गया
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का यह गाना काफी रोमांटिक है। इस गाने से आप अपने आस-पास एक रोमांटिक माहौल बना सकते हैं।
किस ऑफ लव
फिल्म ‘झूम बराबर झूम’ का गाना ‘किस ऑफ लव’ काफी एनर्जेटिक सॉन्ग है। इस गाने को विशाल ददलानी और वसुंधरा दास ने गाया है।
जरा जरा किस मी किस मी
‘रेस’ फिल्म का यह गाना ‘किस डे’ के लिए काफी परफेक्ट है।
भीगे होंठ तेरे
साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ का गाना ‘भीगे होंठ तेरे’ काफी रोमांटिक सॉन्ग है। किस डे पर एक रूमानी माहौल बनाने के लिए यह परफेक्ट गाना है।
पी लूं
‘वंस अपॉन टाइम इन मुंबई’ फिल्म का गीत ‘पी लूं’ भी इस अवसर के लिए एक बढ़िया गीत है।
जुम्मे की रात
सलमान खान की फिल्म ‘किक’ का ये गीत भी काफी एनर्जेटिक है। किस डे पर आप इसे भी सुन सकते हैं।