फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betting App Case: ईडी के सामने पेश हुए विजय देवरकोंडा, ऑनलाइन सट्टेबाजी एप केस से जुड़ा है मामला

Wed, 06 Aug 2025 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Betting App Case: अभिनेता विजय देवरकोंडा आज बुधवार को हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए। कथित अवैध सट्टेबाजी एप मामले में एक्टर की पेशी ईडी के समक्ष हुई।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'किंगडम' को लेकर चर्चा में हैं, जो सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस बीच वे ईडी के सामने पेश हुए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनेता विजय देवरकोंडा आज बुधवार सुबह कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के मामले में ईडी के सामने पेश हुए।

विज्ञापन

मामले में समन प्राप्त होने के बाद हुई पेशी
ऑनलाइन सट्टेबाजी के खेल को कथित तौर पर बढ़ावा देने से संबंधित समन प्राप्त होने के बाद अभिनेता विजय देवरकोंडा बुधवार को हैदराबाद के बशीरबाग कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। उनसे कुछ दिन पहले अभिनेता प्रकाश राज एक कथित सट्टेबाजी एप मामले में अपना बयान देने के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए थे।

एक्टर बोले- 'एक नागरिक के तौर पर मुझे सहयोग करना चाहिए'
ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए विजय ने कहा, 'यह सट्टेबाजी एप्स के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला था  और यह कुछ ऐसा था जो मैंने 2016 में किया था। नैतिक आधार पर मैंने इसे आगे नहीं बढ़ाया और मैंने उन्हें जानकारी दी कि मुझे कोई पैसा नहीं मिला, क्योंकि मैं उससे पैसा नहीं बनाना चाहता था। उन्होंने सभी विवरण ले लिए हैं और पूछताछ पूरी कर ली है। अधिकारी अपना काम कर रहे हैं और एक नागरिक के रूप में मुझे सहयोग करना चाहिए और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

25 हस्तियों के खिलाफ दर्ज की गई थी एफआईआर
एक्टर ने आगे कहा कि इसमें किसी भी तरह का षडयंत्र या राजनीतिक प्रेरणा नहीं है। इस साल की शुरुआत में तेलंगाना पुलिस ने राणा दग्गुबाती और लक्ष्मी मांचू जैसी लोकप्रिय दिग्गजों सहित 25 मशहूर हस्तियों और इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। प्रकाश राज और विजय का नाम भी सामने आया था। एक व्यवसायी की याचिका के बाद हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, ये चर्चित हस्तियां विभिन्न सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने के लिए कथित तौर पर बड़ी रकम स्वीकार कर रही हैं, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी मेहनत की कमाई को दांव पर लगाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें