फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Sae Ron: किम से-रॉन की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पहली बार मिला तब...

Mon, 17 Feb 2025 12:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kim Sae Ron: अभिनेत्री किम से-रॉन आखिरी बार फिल्म 'गिटार मैन' से जुड़ी थीं। उनकी मौत पर फिल्म के डायरेक्टर शिन जै-हो ने चुप्पी तोड़ी है। शिन जै-हो ने किम की काफी तारीफ की है।
विज्ञापन
किम से-रॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@ronsae_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से-रॉन का बीते रोज यानी 16 फरवरी को अचानक निधन हो गया। उनके एक करीबी ने बताया कि उनकी मैत की खबर ने उन्हें हैरान कर दिया। किम से-रॉन 24 वर्ष की थीं। वह रविवार को सियोल के सेओंगडोंग-गु में अपने घर पर मृत पाई गईं। किम को हाल ही में नेटफ्लिक्स शो ब्लडहाउंड्स में देखा गया था।
विज्ञापन


किम की मौत पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
किम हाल ही में 'गिटार मैन' फिल्म से जुड़ी थीं। किम की मौत पर 'गिटार मैन' के डायरेक्टर शिन जै-हो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा 'मैं पहली बार किम से-रॉन से तब मिला जब वह द गिटार मैन की स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं। वह बहुत जहीन और व्यावहारिक थीं। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद हम खाने के लिए बाहर गए और बहुत सारी बातें की हैं,' डायरेक्ट ने किम के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ऊर्जावान थीं। वह बहुत दिनों से अभिनय कर रही थीं, फिर भी वह बहुत व्यवसायिक थीं।'

यह खबर भी पढ़ें: Kim Sae Ron Death: घर पर मृत पाई गईं दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री किम से-रॉन, 'ब्लडहाउंड्स' में आई थीं नजर
विज्ञापन


किम का कार से एक्सीडेंट
किम से-रॉन ने नौ साल की उम्र में 'द मैन फ्रॉम नोवेयर' और 'द नेबर' से एक्टिंग की शुरूआत की। साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ उनका ड्रामा 'ब्लडहाउंड्स' उनका सबसे आखिरी काम था। हालांकि उनकी मकबूलियत बहुत कम दिन रही। क्योंकि मई 2022 में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वह शराब पी कर गाड़ी चला रही थीं। उस वक्त वह 'ट्रॉली' सीरीज में काम कर रही थीं। इससे उन्हें बाहर होना पड़ा।

यह खबर भी पढ़ें: The Devil Teaser: दर्शन थुगुदीपा के जन्मदिन पर जारी हुआ 'द डेविल' का टीजर, एक्शन अवतार दिखे अभिनेता

गिरफ्तार हुई किम
नशे में कार चलाने के मामले में पुलिस ने साल 2022 में किस से-रॉन पर केस दर्ज किया। उसके खून में एल्कोहल की मात्रा 0.2 प्रतिशत तक थी। इसलिए उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्होंने इस घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने नुकसान उठाने वालों को मुआवजा भी दिया। इसके तुरंत बाद खबर आई कि वह नुकसान की भरपाई के लिए एक कैफे में पार्ट-टाइम काम कर रही थीं। 

अभिनय में किम की वापसी
अप्रैल 2024 में किम ने थिएटर में अभिनय में वापसी की कोशिश की, लेकिन विवादों और स्वास्थ्य कारणों से उन्हें बाहर होना पड़ा। इसके बाद वह 'गिटार मैन' नाम की फिल्म के लिए काम करने के राजी हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें