किम का नया दोस्त
इंस्टाग्राम क्लिप में किम कार्दशियन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'उम्म, रॉक-पेपर-सिजर्स।' रोबोट अपनी बाहें उठाकर जवाब देता है, जिससे किम हंस पड़ती हैं और कहती है, 'ओह, हाथ और ऊपर करो।' किम खेल में पहला कदम रखती है और रोबोट उनकी नकल करता है। जीतने के बाद, वह कहती है, 'ओह, तुम थोड़े धीमे हो। मैंने तुम्हें हरा दिया।'
रोबोट की हरकतों से चौंकी किम
बातचीत ने उस समय एक रोमांचक मोड़ ले लिया, जब रोबोट ने अपनी बाहें ऊपर उठा दीं। एक्स पर किम कार्दशियन ने टेस्ला के ऑप्टिमस को फैंस से मिलवाते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे नए दोस्त से मिलिए।' एक वीडियो में वह रोबोट की ओर हाथ हिलाते हुए पूछती है, 'क्या तुम यह कर सकते हो?' और अपने हाथों से दिल बनाती है। रोबोट, उन्हें चौंकाते हुए उनकी इशारे की नकल करता है। इस पर किम चौंक जाती हैं और कहती हैं कि तुम्हें पता है कि यह कैसे करना है?
रोबोट के साथ खेलती दिखीं किम
बाद में वीडियो में उन्होंने टेस्ला रोबोट से सुझाव मांगा कि दोनों को साथ में क्या-क्या करना चाहिए, लेकिन उन्होंने देखा कि रोबोट ने दौड़ने का इशारा किया और उसके बाद हवाईयन डांस का इशारा किया। किम कार्दशियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में रोबोट के साथ खेलने का वीडियो भी साझा किया। जब रोबोट ने उन्हें चूमा तो उन्होंने कहा, 'तुम बहुत प्यारे हो।' ऑप्टिमस के साथ किम की बातचीत रोजमर्रा की जिंदगी में एआई की बढ़ती भूमिका के बारे में भी बताती है।