फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने एलन मस्क के रोबोट के साथ खेला खेल, जानिए आगे क्या हुआ

Tue, 19 Nov 2024 03:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

किम कार्दशियन ने एक नया रोबोट दोस्त बनाया और एक मजेदार वीडियो के ज़रिए दुनिया को उसका परिचय कराया। रोबोट के साथ किम मजेदार खेल खेलती भी नजर आईं। 
विज्ञापन
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम @kimkardashian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किम कार्दशियन ने अपने फैंस को अपने नए सबसे अच्छे दोस्त से मिलवाया है और उनका नया दोस्त है- एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का एक ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस। उन्होंने ने वीडियो की एक सीरीज शेयर की, जिसमें वह रोबोट के साथ बातचीत करती और रॉक-पेपर-सिजर्स खेलती नजर आईं। ऑप्टिमस की कीमत कथित तौर पर 20,000 डॉलर से 30,000 डॉलर के बीच है।

विज्ञापन
Trending Videos

किम का नया दोस्त
इंस्टाग्राम क्लिप में किम कार्दशियन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'उम्म, रॉक-पेपर-सिजर्स।' रोबोट अपनी बाहें उठाकर जवाब देता है, जिससे किम हंस पड़ती हैं और कहती है, 'ओह, हाथ और ऊपर करो।' किम खेल में पहला कदम रखती है और रोबोट उनकी नकल करता है। जीतने के बाद, वह कहती है, 'ओह, तुम थोड़े धीमे हो। मैंने तुम्हें हरा दिया।'

रोबोट की हरकतों से चौंकी किम
बातचीत ने उस समय एक रोमांचक मोड़ ले लिया, जब रोबोट ने अपनी बाहें ऊपर उठा दीं। एक्स पर किम कार्दशियन ने टेस्ला के ऑप्टिमस को फैंस से मिलवाते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे नए दोस्त से मिलिए।' एक वीडियो में वह रोबोट की ओर हाथ हिलाते हुए पूछती है, 'क्या तुम यह कर सकते हो?' और अपने हाथों से दिल बनाती है। रोबोट, उन्हें चौंकाते हुए उनकी इशारे की नकल करता है। इस पर किम चौंक जाती हैं और कहती हैं कि तुम्हें पता है कि यह कैसे करना है?
विज्ञापन

रोबोट के साथ खेलती दिखीं किम
बाद में वीडियो में उन्होंने टेस्ला रोबोट से सुझाव मांगा कि दोनों को साथ में क्या-क्या करना चाहिए, लेकिन उन्होंने देखा कि रोबोट ने दौड़ने का इशारा किया और उसके बाद हवाईयन डांस का इशारा किया। किम कार्दशियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में रोबोट के साथ खेलने का वीडियो भी साझा किया। जब रोबोट ने उन्हें चूमा तो उन्होंने कहा, 'तुम बहुत प्यारे हो।' ऑप्टिमस के साथ किम की बातचीत रोजमर्रा की जिंदगी में एआई की बढ़ती भूमिका के बारे में भी बताती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें