ऐसे शुरू हुई थीं दोनों के झगड़े की चर्चाएं
कीकू के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ने की अफवाहें तब शुरू हुईं जब कृष्णा के साथ उनकी लड़ाई का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया। पर्दे के पीछे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखी थी। क्लिप में कीकू कहते हैं कि ‘क्या मैं टाइमपास कर रहा हूं?’ इस पर कृष्णा जवाब देते हैं कि तो फिर ठीक है आप कर लो। मैं जाता हूं यहां से।’ तब कीकू कहते हैं कि बात ये है कि मुझे बुलाया है तो मैं अपना खतम कर लूं ना पहले। तब कृष्णा कहते हैं कि मैं आपसे प्यार करता हूं और आपका सम्मान करता हूं, मैं अपनी आवाज नहीं उठाना चाहता। जिस पर कीकू ने जवाब दिया, ‘आवाज उठाने की बात नहीं है, आप इसको गलत तरीके से ले जा रहे हैं।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद ही दोनों के झगड़े और शो छोड़ने की बात सामने आई थी।
अब इस नए शो में नजर आएंगे कीकू
कीकू एक नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगे। इसमें 15 प्रतियोगी शामिल हैं, जिनमें अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण और आरुष भोला शामिल हैं। यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और इसे शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं।