फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: एक्शन मूड में दिखीं कियारा आडवाणी, 'वॉर 2' के नए पोस्टर रिलीज; देखें ऋतिक और जूनियर NTR के लुक

Thu, 26 Jun 2025 11:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

War 2 New Poster: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्हें फुल एक्शन मोड में देखा जा रहा है। इसके अलावा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का भी लुक सामने आया है।

विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का भी एक्शन अवतार दिखेगा, जिसकी उन्होंने एक झलक दिखाई है। आइए देखते हैं फिल्म का नया पोस्टर। 

एक्शन मोड में दिखीं कियारा आडवाणी

विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार के दिन कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। एक पोस्ट में अभिनेत्री को एक्शन मोड में देखा जा सकता है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और हाथ में बंदूक लेकर किसी की ओर निशाना लगाने का प्रयास करती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टर के जरिए बताया कि यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज की जाएगी। वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि 50 दिनों बाद 'वॉर 2' सिनेमाघरों में होगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Rakhi Sawant: दिलजीत दोसांझ विवाद के बीच राखी सावंत ने की हानिया आमिर की तारीफ, यूजर्स हुए नाराज
विज्ञापन

 


 

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की भी दिखा शानदार लुक
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर खुद के अलावा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के पोस्टर भी साझा किए हैं, जो फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दोनों कलाकार ही पोस्टर में जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। दोनों एक्टर्स की जोड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं। 
   


कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2019 की एक्शन थ्रिलर 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अहम किरदार में थे। 'वॉर' यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी, अब 'वॉर 2' भी उसी का हिस्सा है। 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का शानदार अंदाज दिखने वाला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें