कियारा को लेकर हुमा ने कही बड़ी बात
इवेंट में अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लेकर उनकी को-स्टार हुमा कुरैशी ने भी काफी कुछ कहा। उन्होंने फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में उस दृश्य को याद किया जो कियारा ने फिल्म में भारी बारिश के बीच फिल्माया था। हुमा ने कहा...
- एक सीन था जिसमें हम हिस्सा ले रहे थे, उसमें बहुत बारिश दिखाई जानी थी।
- कियारा उस समय प्रेगनेंट थीं और हम भारी बारिश में भीग रहे थे।
- मुझे उस सीन के दौरान भयानक सिरदर्द हो रहा था।
- मैं जब-जब शिकायत करना चाहती थी, तब कियारा को देखती थी।
- जो प्रेगनेंट होने के बाद भी चट्टान की तरह अपना सीन शूट कर रही होतीं।
फिल्म टॉक्सिक के बारे में
- फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं।
- इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी।
- फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
- फिल्म के जरिए यश चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
- यश की आखिरी रिलीज फिल्म 2022 में आई 'केजीएफ 2' थी।