फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Bikini Look: कियारा के बिकिनी लुक ने लगाई इंटरनेट पर आग, दीपिका से लेकर आलिया दिखा चुकी हैं हॉट अवतार

Tue, 20 May 2025 07:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani's Bikini Look In War 2 Teaser: वॉर 2 का टीजर सामने आते ही कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। जानिए कियारा से पहले किन एक्ट्रेस के बिकिनी लुक हुए वायरल।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी और आलिय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की ‘वॉर 2’ का टीजर आज रिलीज हुआ। टीजर के रिलीज के होने के बाद ऋतिक और जूनियर एनटीआर के एक्शन और फेसऑफ की तो चर्चा हो ही रही है। लेकिन टीजर में नजर आईं कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल है। टीजर में कुछ सेकेंड को नजर आईं कियारा आडवाणी ने अपने बिकिनी लुक से इंटरनेट पर आग लगा दी है। हर ओर उनके उस लुक की चर्चा हो रही है। वैसे कियारा से पहले भी कई एक्ट्रेसेज ने फिल्मों में अपना बिकिनी अवतार दिखाया है, जो काफी वायरल हुआ है। जानते हैं अभिनेत्रियों के कुछ फेमस बिकिनी लुक्स के बारे में।

कियारा आडवाणी (वॉर 2)

विज्ञापन

कियारा आडवाणी ‘वॉर 2’ के टीजर में अपनी कुछ देर की झलक से ही छा गईं। टीजर में कियारा गोल्डन कलर की बिकिनी में दिखाई दी हैं।

दीपिका पादुकोण (पठान)
यशराज के स्पाई यूनिवर्स का ही हिस्सा रही शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस गाने में दीपिका काफी बोल्ड लुक में नजर आई थीं। उनकी भगवा बिकिनी तो विवादों में भी रही थी। इसके अलावा दीपिका गोल्डेन और येलो कलर की बिकिनी में भी नजर आई थीं।

विज्ञापन


आलिया भट्ट (स्टूडेंट ऑफ द ईयर और शानदार)
बॉलीवुड के टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म में ही बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया था। आलिया स्टूडेंट ऑफ दी ईयर में पीले कलर की बिकिनी में नजर आई थीं। इसके बाद वो फिल्म ‘शानदार’ में भी पिंक बिकिनी में काफी हॉट दिखी थीं।

विज्ञापन

करीना कपूर (टशन)
साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में करीना कपूर जीरो फिगर लुक में नजर आई थीं। उनका ये लुक काफी चर्चाओं में रहा था। फिल्म में करीना कपूर ग्रीन कलर की बिकिनी में अपनी हॉट अदाएं दिखाती नजर आई थीं।

कटरीना कैफ (बार बार देखो)
अभिनेत्री कटरीना कैफ ‘बार बार देखो’ में बिकिनी लुक में नजर आई थीं। उनके इस लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ओरेंज कलर की बिकिनी में कटरीना काफी हॉट नजर आई थीं।

प्रियंका चोपड़ा (दोस्ताना)
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा कई बार बिकिनी लुक में नजर आ चुकी हैं। 2008 में आई ‘दोस्ताना’ में प्रियंका गोल्डन कलर की बिकिनी में नजर आईं थीं। उनका ये हॉट अवतार काफी वायरल हुआ था।

अनुष्का शर्मा (बदमाश कंपनी)
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 2010 में आई फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में येलो कलर की बिकिनी में नजर आईं थीं। अनुष्का को इस हॉट लुक में देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए थे।

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कई बिकिनी सीन दिए थे। श्रद्धा के बिकिनी लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें