नौकरी दिलाने में मदद करने के नाम पर बलात्कार
कॉमेडियन ख्याली सहारण को बीते दिन जयपुर में एक होटल के कमरे में 25 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। महिला द्वारा मानसरोवर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब कॉमेडियन ने मानसरोवर इलाके में एक होटल के कमरे में कथित तौर पर नशे की हालत में नौकरी दिलाने में मदद करने के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया।
नशा करने के बाद किया बलात्कार
पुलिस के मुताबिक, ख्याली ने जयपुर के एक होटल में दो कमरे बुक किए थे। उनमें से एक कमरा उन्होंने अपने लिए लिया था और दूसरा दोनों महिलाओं के लिए। इसके बाद कॉमेडियन ने कथित तौर पर बीयर पी और महिलाओं पर भी जबरन बीयर पीने का दवाब बनाया। इतना सब होने के बाद एक महिला कमरे से चली गई और दूसरी महिला का ख्याली ने बलात्कार किया। आपको बता दें, ख्याली सहारण 'द ग्रेट इंडियन चैलेंज 2' से चर्चाओं में आए थे। कॉमेडियन ने अपने टैलेंट से शो में सबका खूब मनोरंजन किया था।