फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं खुशी मुखर्जी? सूर्यकुमार पर लगाए आरोप; 10 साल पहले होटल में हुआ था विवाद, फैशन को लेकर होती हैं ट्रोल

Tue, 30 Dec 2025 07:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Khushi Mukherjee: अपनी अतरंगी ड्रेसेस के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलने वालीं एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। खुशी ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। जानिए कौन हैं खुशी?
विज्ञापन
खुशी मुखर्जी और सूर्यकुमार यादव - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोरने वालीं खुशी मुखर्जी के एक बयान ने हर तरफ हलचल मचा दी है। दरअसल खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कभी उन्हें मैसेज किया करते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कई क्रिकेटर्स उनके संपर्क में रहने की कोशिश कर चुके हैं। इस बयान के सामने आते ही फैंस के बीच बहस तेज हो गई है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब खुशी किसी विवाद में पड़ी है। ऐसा लगता है जैसे वो विवादों को खुद न्योता देती हैं। इससे पहले भी कई बार वो ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

खुशी मुखर्जी - फोटो : Instagram @khushi_mukherjee
10 साल पहले भोपाल में हुआ था यह केस
साल 2015 में अभिनेत्री खुशी मुखर्जी भोपाल में एक बड़े विवाद में फंस गई थीं, जब उन्होंने एक होटल के नाबालिग कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। खुशी का कहना था कि देर रात होटल कर्मचारी उनके कमरे में घुसा और सोते समय गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसके बाद वह शोर मचाने पर भाग गया।
यह मामला तब और सुर्खियों में आ गया जब एक लोकल न्यूज चैनल ने लाइव टीवी शो में खुशी और आरोपी का आमना-सामना कराया, जहां गुस्से में आकर खुशी ने कैमरे के सामने उस नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। होटल प्रबंधन ने हालांकि खुशी के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि वह नशे की हालत में फर्श पर सो रही थीं और कर्मचारी सिर्फ उन्हें बेड पर शिफ्ट करने की कोशिश कर रहा था।

खुशी मुखर्जी - फोटो : Instagram @khushi_mukherjee
मीडिया ट्रायल को लेकर चर्चा में रहा था मामला
इस मामले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया था, जबकि खुशी ने होटल प्रबंधन के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही थी। यह पूरा मामला उस दौर में 'लाइव टीवी जस्टिस' और मीडिया ट्रायल को लेकर काफी चर्चा में रहा।

खुशी मुखर्जी - फोटो : Instagram @khushi_mukherjee
ड्रेसिंग सेंस को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं खुशी
इतना ही नहीं, अपने कपड़ों को लेकर खुशी कई बार ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। कुछ महीने पहले वो किसी पब्लिक इवेंट में एक ऐसी ड्रेस पहनकर आ गई थीं कि राह चलते एक शख्स ने उन्हें देखकर कमेंट कर दिया था कि कोई इन्हें कपड़े पहनाओ। खुशी को 18+ कंटेंट अपलोड करने के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज को सार्वजनिक तौर पर खुद ही शेयर कर चुकी हैं।
 

खुशी मुखर्जी - फोटो : Instagram @khushi_mukherjee
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी का जन्म 24 नवंबर 1996 को कोलकाता में हुआ था। बंगाल में जन्मी खुशी ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनका सपना शुरू से ही फिल्मों में काम करने का था और इसी जुनून ने उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचा दिया। साल 2013 में तमिल फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में भी काम किया और धीरे-धीरे पहचान बनानी शुरू की।

खुशी मुखर्जी - फोटो : Instagram @khushi_mukherjee
हिंदी इंडस्ट्री का किया रुख
साउथ में अनुभव लेने के बाद खुशी ने हिंदी इंडस्ट्री का रुख किया। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज में नजर आने के बाद उन्हें युवा दर्शकों के बीच खास पहचान मिली। पौराणिक धारावाहिकों से लेकर फैंटेसी और फैमिली शोज तक, खुशी ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और खुद को सीमित दायरे में नहीं बांधा। हालांकि असली सुर्खियां उन्हें तब मिलीं जब उन्होंने बोल्ड वेब सीरीज में काम करना शुरू किया।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आई उनकी वेब सीरीज ने उन्हें एक अलग तरह की लोकप्रियता दिलाई, लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़े। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, उनके कपड़ों और बयानों को लेकर लगातार चर्चा होती रही। इसके बावजूद खुशी ने कभी पीछे हटने का रास्ता नहीं चुना।
 
विज्ञापन

खुशी मुखर्जी - फोटो : Instagram @khushi_mukherjee
खुशी मुखर्जी के इंटरव्यू से मची सनसनी
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में खुशी मुखर्जी ने क्रिकेटर्स को लेकर जो बातें कहीं, उन्होंने नई बहस को जन्म दे दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी क्रिकेटर के साथ नाम जोड़े जाने में दिलचस्पी नहीं रखतीं और लिंक-अप कल्चर से दूर रहना चाहती हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब सूर्यकुमार यादव अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा पॉजिटिव इमेज में नजर आते रहे हैं। 

कई बार विवादों में आईं खुशी
खुशी मुखर्जी का नाम इससे पहले भी उनके ड्रेसिंग सेंस और बेबाक बयानों की वजह से खबरों में रहा है। एक्टिंग के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यही वजह है कि उनके बयान तेजी से वायरल हो जाते हैं।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार यादव या किसी अन्य क्रिकेटर की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं। फिलहाल इतना तय है कि खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं और उनका नाम एंटरटेनमेंट के साथ-साथ क्रिकेट जगत में भी गूंजने लगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें