फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर खुशी कपूर ने बेबाकी से दिया जवाब, बोलीं- ‘हां मैंने अपना रूप बदला है…’

Fri, 18 Jul 2025 07:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khushi Kapoor Reacts On Cosmetic Surgery: सिनेमा की दुनिया में अच्छा दिखने के लिए आजकल एक्टर्स शरीर पर कई तरह के बदलाव करवाते हैं। अब कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर एक्ट्रेस खुशी कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत में खुद को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन खूबसूरत और आकर्षक दिखाने के लिए एक्टर्स कई तरीकों को अपनाते हैं। इस कड़ी में बोटॉक्स और त्वचा निखारने वाले अन्य कॉस्मेटिक सर्जरी शामिल हैं। अब इस मामले पर अभिनेत्री खुशी कपूर ने बेबाकी से अपनी राय रखी है। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा। 

खुशी कपूर ने सर्जरी की बात स्वीकारी

विज्ञापन

हाल ही में खुशी कपूर ने ई टाइम्स से बातचीत में कॉस्मेटिक सर्जरी और शारीरिक बदलाव कराने पर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, 'हां, मैंने अपना रूप बदला है, लेकिन हर कोई सोचता है कि मैंने खुद पर कई तरीके के प्रयोग किए हैं। मुझे नहीं लगता कि अपने लुक के लिए सर्जरी करवाना इतनी बड़ी बात है। मेरे लिए, अपने आस-पास के लोगों के साथ अपने लुक के बारे में बेईमानी करना ठीक नहीं है। बहुत सारे प्रभावशाली युवा हैं, जो हमें इंटरनेट पर फॉलो करते हैं। साथ ही, अगर हम अपने लुक के बारे में कुछ नहीं करते हैं, तो यह एक समस्या है और लोग आपको आपके लुक के आधार पर जज करेंगे। अगर हम अपने लिए कुछ करते हैं, तो भी लोगों को समस्या है।’

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक-दूसरे पर बरसाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन

खुशी कपूर खुद के मन से जीती हैं जिंदगी
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘लोग कहेंगे कि उन्होंने खुद को क्यों बदला और अपने असली लुक पर क्यों नहीं टिकीं? तो, आप मुझसे किसी भी तरह से जीतने वाले नहीं हैं। मैं अपनी जिंदगी वैसे ही जीने वाली हूं जैसे मैं चाहती हूं। मुझे अपने लुक्स की परवाह है, लेकिन मैंने अपने चेहरे में मात्र कुछ बदलाव करवाएं हैं। इसीलिए मैंने उनके बारे में खुलकर बात की।’


खुशी कपूर का वर्कफ्रंट
खुशी कपूर मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं और जान्हवी कपूर की बहन हैं। खुशी कपूर को आखिरी बार 'नादानियां' फिल्म में देखा गया था, जिसमें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें