बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी गैंग के साथ मिलकर अपना 25वां जन्मदिन मनाया। खुशी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो कजिन शनाया कपूर और अपने बाकी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रही हैं। खुशी ने इस खास दिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा-सा कैप्शन भी साझा किया। खुशी ने पोस्ट में लिखा- 25। बहुत शुक्रगुजाह हूं, खुश हूं और उम्मीदों के साथ हूं।
खुशी कपूर ने तस्वीरें की शेयर
खुशी ने जो तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनके साथ उनकी कजिन शनाया भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा खुशी के बाकी दोस्त इस पार्टी का हिस्सा हैं। तस्वीरों में खुशी के हाथ में उनका पालतू डॉग भी नजर आ रहा है।
खुशी कपूर का वर्कफ्रंट
खुशी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'द आर्चीज' सीरीज से की थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने दो फिल्में- लवयापा और नादानियां की। लवयापा में जहां आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ थीं, जो कि सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। वहीं फिल्म 'नादानियां' में वो सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान के अपोजिट नजर आई थीं।