फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण डबास ने बताया कैसी होगी 'खोसला का घोसला 2' की कहानी, अपने किरदार पर भी की बात

Fri, 23 Jan 2026 08:35 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khosla Ka Ghosla 2: फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी है। अब फिल्म में अदाकारी कर रहे एक्टर प्रवीण डबास ने फिल्म के बारे में और अपने किरदार के बारे में बात की है।
विज्ञापन
अनुपम खेर, बोमन ईरानी, प्रवीण डबास - फोटो : इंस्टाग्राम@dabasparvin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई फिल्में इतनी अच्छी होती हैं कि दर्शक उनके सीक्वल का इंतजार करते हैं। उन्हीं फिल्मों में से एक है 'खोसला का घोसला'। अब इसका सीक्वल 'खोसला का घोसला 2' आ रहा है। हाल ही में अनुपम खेर ने फिल्म के सेट से कई तस्वीरें शेयर कीं। फैंस भी इस पर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के बेटे चेरी घोसला का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रवीण डबास ने हिंदी सिनेमा में वापस आने और सीक्वल के बारे में कई बातें बताई हैं।
विज्ञापन

दर्शकों को डायलॉग्स याद हैं
एचटी से बातचीत में प्रवीण डबास ने फिल्म को मिल रहे प्यार पर कहा 'यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि इसे आज भी इतना प्यार मिल रहा है। लोग सच में किरदारों को दोबारा देखने और उनकी कहानी जानने के लिए उत्साहित हैं। आज भी लोग हमें बताते हैं कि उन्होंने यह फिल्म 10-15 बार देखी है। उन्हें डायलॉग्स याद हैं। यह सच में बहुत कमाल की बात है।'


अपने किरदार पर क्या बोले प्रवीण डबास?
फिल्म में अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा 'मेरा किरदार बाकी परिवार से बहुत अलग था। वह इंट्रोवर्ट था, सबसे अलग-थलग था। उसके डायलॉग ज्यादा मजेदार नहीं थे, लेकिन वह मजबूत और शांत स्वभाव का था। यह बाप-बेटे के रिश्ते पर था। इसलिए मुझे इसे ज्यादा गहराई से समझना पड़ा। इसमें बहुत मेहनत लगी। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे काम की तारीफ हुई।' 




 
विज्ञापन

सीक्वल से क्या उम्मीद करें?
प्रवीण डबास ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि 'खोसला का खोसला 2' अपनी जड़ों से जुड़ी रहेगी। 'यह फ्रेश स्क्रिप्ट है। किरदारों का अंदाज वही रहेगा, लेकिन कहानी नई होगी। यह रोमांचक होगी, मजेदार होगी। एक इमोशनल सफर भी होगा।'

'खोसला का घोसला' के बारे में
फिल्म 'खोसला का घोसला' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी थे। हल्की-फुल्की कहानी और बेहतरीन अदाकारी के लिए इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। इसमें पारिवारिक झगड़े को मजेदार तरीके से दिखाया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें