फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanzaadi: मनारा के दुख में शामिल ना होकर खानजादी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे, यूजर्स कर रहे ट्रोल

Fri, 20 Jun 2025 02:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khanzaadi Birthday: 19 जून को बिग बॉस 17 फेम खानजादी ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके खास दोस्त पहुंचे थे, लेकिन अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय ने आखिर क्यों मनारा के पिता के उठाला सेरेमनी से दूरी बनाई, ये सवाल भी अब उठ रहा है।
विज्ञापन
खानजादी जन्मदिन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17 की चर्चित कंटेस्टेंट और रैपर खानजादी ने 19 जून की रात अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। उनकी पार्टी में कई करीबी दोस्त शामिल हुए, लेकिन अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल की गैरमौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। जहां एक ओर करण वीर मेहरा, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीया ने खानजादी के घर पहुंचकर जश्न में चार चांद लगाए, वहीं अभिषेक और समर्थ की अनुपस्थिति ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। इसके अलावा अब अंकिता, ईशा को लेकर ये भी सवाल खड़ा हो गया है कि वो मनारा के पिता के उठाला सेरेमनी में नहीं पहुंचीं लेकिन जन्मदिन की पार्टी में जरूर पहुंच गईं। 

पार्टी में शामिल हुए टीवी इंडस्ट्री के चेहरे

विज्ञापन

करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो खानजादी के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बने नजर आ रहे हैं। खास बात ये रही कि करण वीर ने उसी शाम तीन इवेंट्स में हिस्सा लिया- आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग, मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का प्रीमियर और फिर खानजादी की बर्थडे पार्टी।

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीया हुईं ट्रोल
वहीं, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीया की मौजूदगी ने पार्टी को और खास बना दिया। दोनों ने खानजादी के साथ ढेर सारी मस्ती की और इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को पार्टी की झलक भी दिखाई। इसी बीच अंकिता और ईशा मनारा के दुख में शामिल ना होने के कारण ट्रोल भी हो गईं। दिन में मनारा के पिता की उठाला सेरेमनी थी लेकिन ना तो अंकिता वहां पहुंचीं और ना ही करणवीर मेहरा या ईशा में से कोई नजर आया। उल्टा बर्थडे गर्ल खानजादी ही अपनी होस्त मनारा का दुख बांटने के लिए पहुंचीं।


क्यों नहीं पहुंचे अभिषेक और सामर्थ?

जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, फैंस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल इस पार्टी में क्यों नहीं दिखे। बाद में पता चला कि दोनों उसी वक्त मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज के प्रीमियर में पहुंचे थे। लेकिन उनकी खानजादी के बर्थडे में अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

फैंस के मन में ये भी सवाल उठा कि कहीं इसकी वजह ईशा मालवीया तो नहीं? क्योंकि बिग बॉस 17 के दौरान ईशा का नाम दोनों के साथ जुड़ चुका है और उनके साथ रिश्तों का अंत भी विवादित रहा था। इस वजह से माना जा रहा है कि दोनों एक्टर्स जानबूझकर पार्टी से दूरी बनाकर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें