यश के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए लोगों ने बताया कि इस बार इस जलसे में विश्व रिकॉर्ड बना है। ये विश्व रिकॉर्ड है 216 फिट ऊंचे कटआउट का। यही नहीं प्रशंसकों ने इस दौरान उनका 50 कुंतल वजन का केक भी काटा। पिछले एक दशक से यश अपने प्रशंसकों के साथ ही अपना जन्मदिन मनाते रहे हैं। अपने पसंदीदा सुपरस्टार की झलक पाने के लिए हज़ारों की संख्या में प्रशंसक उनके घर के आस-पास इकठ्ठा होते है।
पिछले साल एक प्रशंसक के आत्महत्या कर लेने की वजह से यश ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। इस साल भी जब वह 'केजीएफ 2' की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर सके। लेकिन उनके प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष में 'रॉकिंग हब्बा' नामक इवेंट आयोजित करके उनको चौंका दिया।