फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केजीएफ’ फेम एक्टर हरीश राय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे यश, ‘रॉकी भाई’ को देख फूट-फूटकर रोया अभिनेता का बेटा

Fri, 07 Nov 2025 03:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KGF Movie Actor Yash At Harish Rai Funeral: दक्षिण भारतीय अभिनेता यश अपनी फिल्म ‘केजीएफ’ के को-एक्टर रहे हरीश राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। यश को देखकर हरीश का बेटा खूब रोया। दुख के इस पल में यश अपने को-एक्टर के परिवार के साथ खड़े दिखे। 

विज्ञापन
'केजीएफ' फेम यश अभिनेता हरीश राय के बेटे को सात्वंना देते हुए - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘केजीएफ’ में यश के साथ एक्टर हरीश राय भी नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने चाचा नाम का एक दमदार किरदार निभाया था। गुरुवार को 63 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए हरीश का निधन हुआ। सोशल मीडिया पर हरीश राय के अंतिम दर्शन के लिए ‘केजीएफ’ के रॉकी भाई यानी यश भी नजर आए। इस मौके पर वह काफी इमोशनल दिखे। हरीश का बेटा भी उनको देखकर भावुक हो गया। 

विज्ञापन


हरीश के बेटे को चुप कराते दिखे यश 
सोशल मीडिया पर हरीश राय के अंतिम दर्शन एक वीडियो वायरल हैं। यश अपने को-एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। ‘केजीएफ’ एक्टर को देख हरीश राय का बेटा रोने लगा। वह भावुक होकर बहुत सी बातें यश को कहता दिखा। ‘रॉकी भाई’ के नाम से मशहूर यश भी हरीश के बेटे को चुप कराते नजर आए। हरीश के पार्थिव शरीर को देखकर यश भी बहुत दुखी दिखे। 
 


ये खबर भी पढ़ें: राजामौली-महेश बाबू की ‘एसएसएमबी 29’ से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक, निभाएंगे यह खतरानाक किरदार 

विज्ञापन


'केजीएफ' में निभाया था चाचा का अहम किरदार 
लगभग 30 साल के एक्टिंग करियर में हरीश ने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें पाॅपुलैरिटी यश स्टारर ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के जरिए मिली। निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता यश की इस ब्लॉकबस्टर मूवी में उन्होंने 'चाचा' नाम का किरदार निभाया था। यह किरदार फिल्म के लीड कैरेक्टर रॉकी (यश) भाई के बेहद करीब था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें