फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: 'उनकी ना चलने वाली फिल्में भी 200 करोड़ कमाती हैं', सलमान खान के बचाव में आए सुनील शेट्टी

Sun, 25 May 2025 11:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty Defends Salman Khan: अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। फिल्म के खराब प्रदर्शन को लेकर हाल ही में सुनील शेट्टी ने भाईजान का बचाव किया।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के फैंस की कमी नहीं है। दुनियाभर में लोग उन्हें प्यार करते हैं। इंडस्ट्री में भी कई चर्चित सितारे भी सलमान खान के शुभचिंतक हैं। इस लिस्ट में सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल है। हाल ही में वे सलमान खान का बचाव करते दिखे। दरअसल, सलमान खान की इस साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। सुनील शेट्टी ने फिल्म के कलेक्शन पर बात करते हुए सलमान खान का बचाव किया।

विज्ञापन

बोले- 'सलमान खान को गलत समझा जाता है'
सलमान खान को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि वे इस दुनिया के ऐसे इंसान हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा गलत समझा जाता है, जबकि उनकी ना चलने वाली फिल्में भी 200 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। सुनील शेट्टी कई मौकों पर सलमान खान की खुलकर तारीफ करते रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने न सिर्फ सलमान की तारीफ की, बल्कि उनकी हालिया रिलीज के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी उनका बचाव किया। 

अपने और सलमान के रिश्ते का किया जिक्र
सुनील शेट्टी ने कहा, 'सलमान एक अलग ही स्तर के इंसान हैं। वे इस ग्रह पर सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले इंसान हैं। अगर मुझे उन्हें शब्दों में बयां करना हो, तो वह एक शब्द होगा 'ह्यूमन बीइंग' और दूसरा 'बीइंग ह्यूमन'। वह सलमान हैं। मेरा उनसे एक खूबसूरत रिश्ता है। मैं उनसे नियमित रूप से नहीं मिलता, लेकिन हमारे बीच बहुत प्यार और सम्मान है'।

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा, '....आज संडे है मेरी जान'
विज्ञापन

सलमान की फिल्मों के कम कलेक्शन पर कही ये बात
सुनील शेट्टी ने सलमान की फिल्म को लेकर कहा, 'उनकी फ्लॉप हम 200 करोड़ रुपये की फिल्म की बात करते हैं, जबकी आधी इंडस्ट्री के लिए वो हिट नहीं सुपरहिट है'। एक्टर ने कहा कि कभी-कभी आप फिल्मों के चयन में गलती कर देते हैं। सलमान खान दिल से काम करते हैं। जब सलमान को अच्छे विषय वाली फिल्म मिलती है तो वह जादू कर देती हैं। उनकी ना चलने वाली फिल्म 200 करोड़ रुपये कमाती है। इस साल की सारी फिल्मों का नंबर देख लेना-आपको पता चल जाएगा कि यह सलमान खान की फिल्म से कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें