क्या है 'अक्का' की कहानी?
कीर्ति और राधिका स्टारर ‘अक्का’ की कहानी 1980 के दशक में पेरनुरु नाम के एक काल्पनिक राज्य में दिखाई गई है, जहां महिलाओं का दबदबा है। फिल्म की कहानी भवानी (कीर्ति) और रुद्रा (राधिका) नाम की दो ताकतवर महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की अलग-अलग सोच और उनके बीच की दुश्मनी राज्य में सत्ता के समीकरण तय करती है।
कब रिलीज होगी 'अक्का'?
- 'अक्का' का निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है।
- सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के अलावा तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- इस सीरीज का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने किया है।
- 'अक्का' 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।