कविता के वीडियो में क्या है?
कविता ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें देखा जा सकता है कि पहले वह वीडियो में पोज देती हैं। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता राका भी है। इतनी देर में वहीं पास में एक दूसरा कुत्ता आता है। राका उस कुत्ते के पीछे चला जाता है और झरने के पास पहुंच जाता है। ऐसे में पानी का बहाव तेज हो जाता है। दोनों कुत्ते पानी में बह जाते हैं।
यूजर्स ने कविता से पूछे सवाल
कविता पानी में डुबकी लगाती हैं और अपने कुत्ते को बचा लाती हैं। इस वीडियो को उनके पति रिकॉर्ड करते हैं। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा है 'महादेव हमें बचाने के लिए धन्यवाद, हम दूसरे कुत्ते को नहीं बचा सके।'
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कविता की इस वीडियो पर कमेंट किया और उनसे पूछा कि दूसरा कुत्ता कहा हैं। एक यूजर ने कमेंट किया 'राका के साथ एक और कुत्ता था वह कहां गया?' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आप लोग अपने आपको कुत्तों का प्रेमी बताते हो? एक कुत्ते की जान चली गई और आप लोग म्यूजिक के साथ वीडियो शेयर करके मजे ले रहे हो। इन दिनों लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।' एक और यूजर ने पूछा 'यह अच्छी बात नहीं है। आपने अपने राका को बचा लिया लेकिन दूसरे कुत्ते का क्या?'
यह खबर भी पढ़ें:
Aahana Kumra: फिल्मों में तीन साल तक नहीं मिला काम तो अहाना ने उठाया ये कदम, कहा- 'अगर नाकाम हुई तो...'
कविता ने बंद किया कमेंट सेक्शन
इस पोस्ट पर जब यूजर्स ने कुत्ते के बारे में पूछना शुरू किया तो कविता कौशिक ने अपनी पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब भी नहीं दिया।
कविता के बारे में
आपको बता दें कविता कौशिक ने टीवी सीरियल 'एफआईआर' से पॉपुलैरिटी हासिल की। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का बेहतरीन किरदार निभाया है। वह 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों और ओटीटी में कई छोटे रोल किए हैं। कविता को फिल्म 'लवयापा' में देखा गया।