फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी सेहत: 'केबीसी 18' की शूटिंग से लिया अस्थाई ब्रेक, जानें कब करेंगे सेट पर वापसी

Sat, 07 Nov 2026 08:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब सेहत के चलते अभिनेता ने केबीसी 18 की शूटिंग से ब्रेक लिया है।
  • कुछ वक्त आराम करने के बाद एक्टर के अगले हफ्ते तक सेट पर वापसी की खबर है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अमिताभ बच्चन चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लंबे वक्त से होस्ट कर रहे हैं। इन दिनों वे इसके 18वें सीजन की कमान संभाले हुए हैं। मगर, खबर है कि अभिनेता की तबीयत खराब हो गई है। सेहत संबंधी कारणों के चलते उन्होंने 'केबीसी 18' की शूटिंग से अस्थाई ब्रेक लिया है। वे अगले हफ्ते तक शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कब शुरू करेंगे शूटिंग?
अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों 'रामायण' की स्टारकास्ट के साथ एपिसोड शूट किया था। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और नितेश तिवारी मौजूद थे। इसके बाद सेहत संबंधी कारणों से बिग बी ने अस्थाई ब्रेक ले लिया। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता दिवाली के बाद अगले हफ्ते फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। 16 नवंबर से नए शो टेलीकास्ट होंगे। बता दें कि अमिताभ बच्चन या उनके परिवार की तरफ से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या बदलना पड़ा प्लान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' की कास्ट के साथ शूट किया गया सीन इस फिल्म की रिलीज के आसपास ही टेलीकास्ट किए जाने की योजना थी। मगर, बिग बी के अस्थाई ब्रेक लेने के बाद प्लान में बदलाव किया गया। 'रामायण' स्पेशल एपिसोड बीते हफ्ते ही टेलीकास्ट कर दिया गया।

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम में बदलाव की वजह से आराम की सलाह?
सूत्रों के मुताबिक, बिग बी के फैंस के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। हो सकता है कि मौसम में बदलाव की वजह से सेहत खराब हुई हो। टीम ने उन्हें आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ समय देने का फैसला किया। 
बता दें कि बीते दिनों मुंबई के मेयर को ईमेल के जरिए बिग बी के घर को निशाना बनाए जाने की धमकी मिली थी। टाइगर श्रॉफ पर हुए गोलीबारी मामले में भी जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन के घर की रेकी भी आरोपियों ने की थी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन के काम से ब्रेक लेने का उनकी सुरक्षा संबधी चिंताओं से लेना-देना नहीं है। 
बीते रविवार उन्होंने अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की थी। इस दौरान वे बुलेट प्रूफ ग्लास के पीछे नजर आए। 

सोशल मीडिया पर किया था अपडेट- आराम की सलाह मिली है
बता दें कि अपने 21 अक्तूबर के पोस्ट में बिग बी ने लिखा था कि उन्हें कुछ दिन आराम की सलाह दी गई है। बिग बी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'क्षमा प्रार्थी हूं। कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने को कहा गया है, सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं'।

विज्ञापन

ब्लॉग में लिखा- 'रूटीन में वापसी हो रही'
अमिताभ बच्चन ने आज 07 नवंबर को लिखे अपने ब्लॉग में अपडेट किया है कि रूटीन में वापसी हो रही है। उन्होंने लिखा है, 'धीरे-धीरे रूटीन और कंट्रोल वाली जिंदगी में वापसी। काम और दूसरी चीजें जब रूटीन में होते हैं तो आपको रूटीन याद रहता है। जब नहीं होते तो रूटीन भी एक नेचर बना लेता है, जिसे समझाया नहीं जा सकता और कभी वैसा नहीं रहता'। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें