तस्वीरों में साथ दिखे ट्रूडो और पेरी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शैडो ऑफ इजरा नाम के वेरिफाइड अकाउंट से ट्रूडो और कैटी पेरी की तस्वीरें शेयर की गई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि याट पर दोनों एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। दावा है कि ये तस्वीरें कथित तौर पर सितंबर में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा तट पर ली गई थीं।
बांह पर टैटू से पहचाना
एक प्रत्यक्षदर्शी ने डेली मेल को बताया 'उन्होंने अपनी याट व्हेल देखने वाली एक छोटी सी याट के पास रोकी और फिर वह आपस में मिलने लगे। मुझे तब तक पता नहीं चला कि वह किसके साथ थीं, जब तक मैंने उस आदमी की बांह पर टैटू नहीं देखा। इसके बाद मुझे तुरंत एहसास हुआ कि वह जस्टिन ट्रूडो थे।'
यह खबर भी पढ़ें:
Katy Perry: कनाडा के पू्र्व पीएम जस्टिन ट्रूडो को डेट कर रहीं कैटी पेरी? डिनर डेट की तस्वीरों ने मचाई सनसनी
कब शुरू हुईं अफवाहें?
जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के बारे में चर्चा तब शुरू हुई जब ट्रूडो और पेरी को इसी जुलाई में एक साथ डिनर डेट पर देखा गया। इसके बाद दोनों को माउंट रॉयल पार्क में टहलते हुए देखा गया।
रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया
यह गौरतलब है कि जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके रिश्ते की अफवाहें एक बार फिर से फैल गई हैं।