फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार सामने आई कटरीना की तस्वीर, देवर की जन्मदिन पार्टी में किया एंजॉय

Tue, 30 Sep 2025 01:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif Viral Photo: प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद अब पहली बार कटरीना कैफ की झलक सामने आई है। तस्वीर में कैट का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है।
विज्ञापन
कटरीना कैफ, सनी कौशल और इसाबेल कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@minimathur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक हफ्ते पहले 23 सितंबर को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक कटरीना को बधाई देने में लग गए थे। अब प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद कटरीना कैफ की पहली झलक सामने आई है। इसमें कटरीना काफी खुश नजर आ रही हैं।

मुस्कुराती दिखीं कटरीना

विज्ञापन

कटरीना की प्रेग्नेंसी के बाद जो तस्वीर सामने आई है, वो उनके देवर और विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के जन्मदिन की है। सनी कौशल के बर्थडे बैश से मिनी माथुर ने ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कटरीना कैफ के अलावा मिनी माथुर, सनी कौशल और कटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को मिनी माथुर ने सनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए साझा किया है। फैंस को इसी तस्वीर में प्रेग्नेंट कटरीना की भी एक झलक देखने को मिल गई। तस्वीर में कटरीना काफी खुश हैं और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है।

2021 में हुई थी विक्की-कैट की शादी

विज्ञापन

कटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। पिछले कुछ वक्त से कटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन विक्की-कैट की तरफ से इन पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही थी। इसके बाद 23 सितंबर को विक्की और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की। इसके बाद सभी दोनों को बधाई देने में जुट गए।

यह खबर भी पढ़ेंः Katrina Kaif: कटरीना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, पति विक्की के साथ साझा की तस्वीर; लिखा- नए चैप्टर की शुरुआत

मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं कटरीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी। इसके बाद से कटरीना बड़े पर्दे से गायब हैं। अब फैंस को उनके पहले बच्चे के स्वागत का इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें