फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कटरीना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, पति विक्की के साथ साझा की तस्वीर; लिखा- नए चैप्टर की शुरुआत

Tue, 23 Sep 2025 12:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने आखिरकार तमाम अटकलों के बाद अपनी प्रेग्नेंसी का ऑफिशियल एलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। एक्ट्रेस ने पति विक्की कौशल के साथ अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारा दिल खुशी और कृतज्ञता से भरा हुआ है।'

विज्ञापन

 

 

जान्हवी समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई
कटरीना और विक्की कौशल द्वारा इस खुशखबरी के आधिकारिक एलान  के बाद तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में भूमि पेडनेकर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं जान्हवी कपूर ने कमेंट सेक्शन में बधाई, बधाई, बधाई लिखते हुए लाल दिल मेंशन किया है। हुमा कुरैशी ने कहा, ‘वाह शुभकामनाएं।’ इसके अलावा भी कई सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके प्रशंसक भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Ram Gopal Varma: 2018 के चेक बाउंस मामले में बरी हुए राम गोपाल वर्मा, मुंबई की एक अदालत ने सुनाया फैसला

कई महीनों से प्रेग्नेंसी की उड़ रही थीं अफवाहें
कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर 4- महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। कई फोटोज और वीडियोज में नेटिजंस ने कयास लगाए थे कि वो मां बनने वाली हैं। हालांकि, अब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 




2021 में हुई थी कटरीना-विक्की की शादी
9 दिसंबर 2021 को कटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। ये शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक आलीशान किले में पूरी हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें लंबे समय तक ट्रेंड करती रही थीं।
आज कैटरीना विक्की संग सुखी पारिवारिक जीवन बिता रही हैं। अब कटरीना और विक्की कौशल बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। यह पल उनके लिए काफी खास होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें