अभिनेत्री कश्मीरा शाह हाल ही में अमेरिकी में एक जानलेवा दुर्घटना में घायल हो गईं। उनके नाक में गंभीर चोट आई। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खून से लथपथ कपड़ों की तस्वीरें साझा कीं और अपने एक्सीडेंट की जानकारी दी। अभिनेत्री ने आगे बताया कि अब उनकी चोट का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। कश्मीरा को आखिरी बार उनके पति कृष्णा के साथ लाफ्टर शेफ में देखा गया था। अब उन्होंने फिर से अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की है।
कश्मीरा ने दी हेल्थ अपडेट
शनिवार को अभिनेत्री ने फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने हेल्थ से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की और बताया कि अब उनकी नाक पर लगी पट्टी हट गई है और अब उनके नाक पर फिलहाल कोई निशान नहीं है, लेकिन वह इसे लेकर चिंतित भी हैं।
Ajaz Khan Election: इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स, लेकिन वोट मिले सिर्फ 155, वर्सोवा सीट से हारे यह अभिनेता
निशान को लेकर जताई चिंता
अभिनेत्री कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''आखिरकार पट्टी हट गई है। बड़ी राहत की बात है कि अब मेरे नाक पर कोई बड़ा निशान नहीं है। बाकी समय ही बताएगा। यह तेजी से ठीक हो रहा है। शुक्रिया आप सबके प्यार और दुआ के लिए। यह जानकर बहुत उत्साहवर्धक लगा कि मेरे दोस्तों और परिवार के अलावा मेरा एक बहुत ही चिंतित सोशल मीडिया परिवार भी है। आप सभी को प्यार और मेरे प्यारे पति को धन्यवाद कि उन्होंने यहां आने के लिए लगभग फ्लाइट पकड़ ली। आप मेरी ताकत हैं कृष्णा, हमारे डॉक्टर दोस्त को ढेर सारा प्यार।''
कैसे लगी थी चोट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले अमेरिका के एक मॉल में शीशे से टकराने के बाद कश्मीरा का दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं। अभिनेत्री ने पहले खुलासा किया था कि उनके पति कृष्णा शूटिंग छोड़कर उनकी देखभाल करने आना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं करने दिया, क्योंकि वह उनसे कहते कि 'नाक काट ली अपनी।'
Munna Bhai MBBS: 'मुन्ना भाई' को लेकर विधु विनोद चोपड़ा के दिलचस्प खुलासे, इस रोल के लिए चुने गए थे संजय दत्त