करवा चौथ का त्योहार आते ही सोलह शृंगार, लाल जोड़े, हाथों में मेहंदी, पूजा की थाली और छलनी से चांद देखने की तस्वीरें आंखों के सामने आने लगती हैं। भारतीय सिनेमा ने भी इस परंपरा को अपनी कहानियों में खास जगह दी है। 90 के दशक की रोमांटिक फिल्मों से लेकर आज की फिल्मों तक, करवा चौथ के दृश्य कभी प्यार की जीत का प्रतीक बने, तो कभी रिश्तों में छिपे दर्द और टकराव को सामने लाए।
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'हम दिल दे चुके सनम', 'कभी खुशी कभी गम', 'बागबान' और 'एनिमल' तक आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें करवा चौथ के मौके पर चांद के दीदार ने कहानी को एक नया मोड़ दिया।
'आज है करवा चौथ सखी' गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
किस फिल्म में पहली बार मनाया गया करवा चौथ?
1965 में करवा चौथ पर बनी पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम बहू-बेटी था। इस फिल्म में 'आज है करवा चौथ सखी' गाना था। इसे आशा भोसले ने गाया था और इस गाने में एक्ट्रेस माला सिन्हा, मुमताज और आशोक कुमार भी नजर आए थे।
इसके बाद हिंदी फिल्मों में करवा चौथ का जिक्र 1980 में आई फिल्म 'मांग भरो सजना' में भी देखने को मिला। उसमें रेखा और मौसमी चटर्जी, जितेंद्र के लिए व्रत रखती हैं। इसके बाद तो इस त्योहार को हिंदी फिल्मों में कहानी के अनुसार अलग-अलग तरह से फिल्माया गया।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का करवा चौथ सीक्वेंस हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक दृश्यों में गिना जाता है। फिल्म में सिमरन अपने परिवार से छिपकर राज के लिए व्रत रखती है, जबकि उसकी शादी किसी और से तय होती है।
फिर सिमरन सीन में बेहोश होने का नाटक करती है और अपना व्रत राज के हाथों से खोलती है। दोनों के बीच चांदनी रात में नजरों का मिलना और एक-दूसरे को खाना खिलाना इस दृश्य को खास बनाता है। फिल्म में राज भी सिमरन के लिए व्रत रखता है।
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
हम दिल दे चुके सनम
साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में करवा चौथ को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया। ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और अजय देवगन की इस फिल्म में नंदिनी के किरदार के जरिए त्योहार के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। फिल्म के गाने 'चांद छुपा बादल में' के साथ करवा चौथ का सीन सबको बहुत पसंद आया था। इसमें ऐश्वर्या का किरदार अपने दुपट्टे से सलमान के किरदार को देखता है।
बीवी नंबर 1
साल 1999 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'बीवी नंबर 1' में करवा चौथ को एक अलग ही अंदाज में दिखाया गया। सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन की इस फिल्म में त्योहार के बीच रिश्तों का ऐसा टकराव होता है, जो कहानी को नाटकीय बना देता है। करिश्मा कपूर का किरदार पूजा अपने पति प्रेम के लिए व्रत रखती है। दूसरी तरफ प्रेम का रिश्ता रूपाली यानी सुष्मिता सेन से भी है। करवा चौथ के मौके पर प्रेम की बेवफाई सामने आती है।
कभी खुशी कभी गम
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम
करण जौहर की साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का जिक्र करवा चौथ के बिना अधूरा है। शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान की मौजूदगी ने इस त्योहार को बड़े पर्दे पर भव्यता और ग्लैमर से भर दिया।
फिल्म में करवा चौथ का सीन फेमस गाने 'बोले चूड़ियां' के जरिए दिखाया गया। अंजलि (काजोल) पूजा (करीना कपूर) अपने परिवारवालों के साथ व्रत रखती है। रंग-बिरंगी ड्रेस, पारिवारिक माहौल और राहुल-अंजलि की कैमिस्ट्री इस सीन को ना सिर्फ बॉलिवुड का फेमस करवा चौथ सीक्वेंस बनाती है, बल्कि लोगों ने भी इस गीत पर पारिवारिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करना पसंद किया।
इश्क विश्क
- फोटो : सोशल मीडिया
इश्क विश्क
साल 2003 में आई यह फिल्म करवा चौथ को युवा प्रेम के नजरिए से दिखाती है। पायल (अमृता राव) शादीशुदा न होने के बावजूद राजीव (शाहिद कपूर) के लिए व्रत रखती है। मासूम भावनाओं, पहले प्यार की मिठास और पारंपरिक रस्मों से जुड़े सीन युवाओं के बीच काफी फेमस हुए।
फिल्म 'बागबान' में अमिताभ और हेमा मालिनी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बागबान
साल 2003 में आई इस फिल्म में राज मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) और पूजा मल्होत्रा (हेमा मालिनी) का करवा चौथ सीन बेहद भावुक कर देने वाला है। उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों एक-दूसरे के लिए व्रत रखते हैं, लेकिन परिस्थितियां उन्हें अलग रहने पर मजबूर करती हैं। फोन पर बातचीत करते हुए व्रत खोलने वाला फिल्म का सीन उनके अटूट प्रेम और समर्पण को दिखाता है।
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल
साल 2003 में आई आधुनिक दौर की इस फिल्म में करवा चौथ पारंपरिक प्रेम और वैवाहिक तनाव के बीच दिखाया गया। गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) अपने पति रणविजय (रणबीर कपूर) के लिए व्रत रखती है, लेकिन उसी दौरान रिश्ते में छिपे दर्द और संघर्ष सामने आते हैं। यह सीन त्योहार और भावनात्मक टकराव का अनोखा मेल है।