फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह से लेकर हिना खान और अंकिता लोखंडे तक, टीवी की इन अभिनेत्रियों ने भी मनाया करवा चौथ का त्योहार

Fri, 10 Oct 2025 10:52 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TV Celebrities Celebrating Karwa Chauth: बॉलीवुड जगत के अलावा टेलिविजन जगत में भी करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। टीवी के कई चहेते सितारों ने इस दिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
हिना खान- अंकिता लोखंडे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 का करवा चौथ टीवी की दुनिया के लिए काफी खास रहा। इस स्पेशल मौके पर छोटे पर्दे की कई मशहूर अभिनेत्रियां और उनकी जोड़ियां अपने प्यार और रिश्ते का जश्न मनाते नजर आईं। कहीं पहली बार सुहाग की रस्में निभाई गईं तो कहीं वर्षों पुराने रिश्ते में फिर से मिठास घुली। आइए जानते हैं किन-किन टीवी जोड़ियों ने अपने अंदाज में मनाया करवा चौथ।
विज्ञापन


हिना और रॉकी ने मनाया पहला करवा चौथ
सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों का पहला करवा चौथ था, जिसे लेकर हिना ने खास तैयारियां कीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही थी। हाल ही में दोनों 'पति पत्नी और पंगा' वेब सीरीज में नजर आए हैं और अब रियल लाइफ में भी उनकी जोड़ी लोगों की फेवरिट बन चुकी है। हिना खान ने अपना करवा चौथ का लुक भी साझा किया है। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: रवीना टंडन-कृति खरबंदा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, ये सेलेब्स करवाचौथ के जश्न में डूबे; दिखाई अपनी मेहंदी

अविका गौर ने पति के साथ तस्वीर की साझा
अविका ने पति मिलिंद के साथ तस्वीर साझा की। नई नवेली दुल्हन बनी अविका ने अपना पहला करवा चौथ मनाया।



राहुल-दिशा ने मनाया त्योहार 
वहीं दिशा परमार और राहुल वैद्य ने भी इस मौके पर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत झलकियां साझा कीं। दिशा ने बताया कि हालांकि वो बुखार से परेशान थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने पूरे मन से व्रत रखा। उनकी सादगी और समर्पण ने फैंस का दिल जीत लिया।



भारती-हर्ष लिंबाचिया ने मनाया करवा चौथ
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी इस दिन चर्चा में रहे। हाल ही में दोनों ने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी साझा की थी। इस बार करवा चौथ पर भारती ने लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनकर अपने फैंस को भी शुभकामनाएं दीं। उनके मेहंदी वाले हाथों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
 


अर्जुन की पत्नी नेहा ने रखा व्रत
टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। अर्जुन इन दिनों एक रियलिटी शो की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन नेहा ने अपने घर को सजाकर त्योहार का आनंद लिया और मेहंदी की तस्वीरें साझा कीं।
 


अंकिता-विक्की जैन ने मनाया करवा चौथ
‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने भी इस साल का करवा चौथ बेहद खूबसूरती से मनाया। अंकिता ने लाल साड़ी में अपनी पारंपरिक झलक दिखाई, वहीं विक्की के साथ उनकी जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। दोनों ने साथ में तस्वीरें पोस्ट करते हुए सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।



सुरभि ने भी पति के लिए रखा व्रत
इसके अलावा सुरभि चंदना और करण शर्मा ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया। सुरभि ने अपने घर को पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया और मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए पति के लिए प्यार भरे संदेश लिखे।
 


सारा ने भी रखा करवा चौथ की शुभकामनाएं 
टीवी अभिनेत्री सारा खान और उनके पति कृष पाठक भी इस त्योहार में शामिल हुए। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी ने अपने प्यार भरे पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। सारा ने फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हर दुआ में बस वही शामिल है।'
 


देबिना और गुरमीत चौधरी ने भी मनाया त्योहार
वहीं देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की जोड़ी भी इस साल फिर साथ दिखी। देबिना ने लाल साड़ी में पारंपरिक लुक अपनाया और सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दीं। उनके लुक की जमकर तारीफ हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें