फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: तमन्ना भाटिया ने मनाया जश्न, सैर पर निकलीं निमरत कौर, वाणी कपूर ने ऐसे दी 2026 की बधाई

Thu, 01 Jan 2026 12:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year 2026: सभी लोगों के साथ सेलेब्स भी नए साल के जश्न में डूबे हैं। कई सेलेब्स ने नए साल के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी है और उनके लिए पोस्ट शेयर की है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या खास है?
विज्ञापन
वाणी कपूर, तमन्ना भाटिया, निमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज नए साल का पहला दिन है। लगभग सभी लोग नए साल का उत्सव मना रहे हैं। सभी लोग अपने-अपने हिसाब से नया साल मना रहे हैं। एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्मी हस्तियों ने भी अपने दोस्तों और करीबियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। कई सेलेब्स ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी हैं। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह नया साल मना रहे हैं?
विज्ञापन


विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नए साल के मौके पर तस्वीर शेयर की है।
 

नए साल के मौके पर अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
 


मनोज बाजपेयी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा है 'गुरुजनों और आप सभी का आशीर्वाद यूं ही बना रहे। नए वर्ष की शुभकामनाएं।'
 

सिद्धार्थ मलहोत्रा ने साल 2025 की झलकियां दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
 

तमन्ना भाटिया ने नए साल पर डांस करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'पार्टी मूड'।
 
नए साल के मौके पर निमरत कौर सैर पर निकली हैं। उन्होंने तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है।
 
वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है।
 

काजोल ने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
 
अदिति राव हैदरी ने अपने पति सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है।
 
करिश्मा कपूर ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है 'प्यार, उम्मीद और यकीन'।
 


सुष्मिता सेन ने पार्टी करते हुए नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि नया साल शानदार होगा।
 
सोनल चौहान ने दुबई में बुर्ज खलीफा के पास जश्न मनाते हुए नए साल का स्वागत किया है।



नए साल के मौके पर चांद की तस्वीर शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है 'मैं और मेरा सबसे अकेला चांद आपको 2026 की शुभकामनाएं दे रहे हैं।'

विज्ञापन


कृति सेनन ने नए साल के मौके पर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बहुत सारे पटाखे फूट रहे हैं।



नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि अच्छे मूव और अच्छे मूड से नए साल का स्वागत कर रही हूं।
 


करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और नए साल की शुभकामनाएं दी है।
 


रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने फैंस को नए साल की मुबारकबाद दी है।
 


कार्तिक आर्यन ने पूजा करके नए साल का स्वागत किया है। पूजा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
 
सोहेल खान ने अपने पड़ोसियों के साथ नए साल का जश्न मनाया है। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
 
रोनित रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि जोश के साथ नए साल का स्वागत किया है।
 
साउथ के स्टार थलापति विजय ने 'जन नायकन' का पोस्टर शेयर करते हुए नए साल का स्वागत किया है।
 
सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नए साल का स्वागत किया है।
 
नए साल के मौके पर प्रभु देवा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने चश्मा लगाया है। वह सीटी बजाते नजर आ रहे हैं।
 



Trending Videos
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें