फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन; दर्शन कर साझा की तस्वीर

Tue, 21 Jul 2026 12:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan Visit Ujjain Mahakal: अभिनेता कार्तिक आर्यन उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर  साझा की है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों- 'नागजिला' और 'कैप्टन इंडिया' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच बीते दिनों उनके नाम का एलान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए किया गया। 18 जुलाई को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हुआ। कार्तिक ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। इसके बाद वे महाकाल के दर्शन करने पहुंचें।

विज्ञापन

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा किया है। वे मंदिर प्रांगण में भक्ति भाव में लीन होकर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'जय महाकाल'। बता दें कि कार्तिक का यह पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
 

फैंस बोले- 'हमारा दिल खुश हो गया'
कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट करते हुए एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कार्तिक'। एक यूजर ने लिखा है, 'हमारा दिल आज बहुत खुश हो गया है'। एक यूजर ने लिखा, 'चैंपियन'। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें आगे बढ़ने और इसी तरह तरक्की करते रहने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी के साथ नेटिजंस 'जय महाकाल' का जयकारा भी लिख रहे हैं।


विज्ञापन

फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए किया था ट्रांसफॉर्मेशन
बता दें कि बीते दिनों 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम से पर्दा उठा। यह पुरस्कार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों और परफॉर्मेंस के लिए प्रदान किए जाएंगे। 2024 में आई फिल्म 'चंदू चैंपियन' में एक्टर ने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया। इसके लिए कार्तिक ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें