फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: घटते वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच कार्तिक का नया वीडियो, बारिश में पुश-अप्स करते आए नजर

Sat, 05 Jul 2025 07:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan Shares Pushups Video: हाल ही में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की स्क्रीनिंग के दौरान अपने घटते वजन को लेकर कार्तिक आर्यन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी बीच उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पुश-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम- @kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस है। राजस्थान में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे कार्तिक ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो बारिश के बीच खुले मैदान में पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो आते ही वायरल हो गया और फैंस के साथ-साथ फिटनेस लवर्स के बीच भी चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन


ट्रोलिंग के बीच आया दमदार जवाब
पिछले कुछ समय से कार्तिक अपने अचानक घटे वजन को लेकर ट्रोल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी बॉडी को लेकर तरह-तरह की बातें कीं। किसी ने उन्हें 'कमजोर' बताया तो किसी ने उनके घटते वजन पर तंज भी कसा। मगर कार्तिक ने बिना कुछ बोले अपने लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो से आलोचकों को करारा जवाब दे दिया।
 


वीडियो में कार्तिक न सिर्फ पुश-अप्स कर रहे हैं, बल्कि बारिश की बूंदों में भी उनका डेडिकेशन साफ नजर आता है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया — 'रेनिंग इन राजस्थान' और साथ में दिए इमोजी ने साफ कर दिया कि कार्तिक अपनी फिटनेस को लेकर काफी डेडिकेटेड रहते हैं।
विज्ञापन


'राजस्थान डायरीज' से शूटिंग की झलक मिली
कार्तिक इन दिनों राजस्थान की गर्मी और बारिश के बीच अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम जाहिर नहीं किया है, लेकिन उनका ‘राजस्थान डायरीज’ वाला हैशटैग ये इशारा कर रहा है कि कुछ खास आने वाला है। इस वर्कआउट वीडियो से ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्तिक अपने रोल के लिए शारीरिक तौर पर भी तैयारी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: 40वें जन्मदिन से एक दिन पहले रणवीर सिंह ने फैंस को चौंकाया, इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट

फैंस का मिला भरपूर सपोर्ट
जहां कुछ लोग कार्तिक की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से चौंक गए थे, वहीं उनके लॉयल फैंस ने हमेशा की तरह उनका साथ दिया। एक यूजर ने लिखा, 'फिटनेस के लिए इतना डेडिकेशन देख कर मोटिवेशन मिला।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'ट्रोलर्स को अब जवाब मिल गया होगा!'



वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन 
बता दें कार्तिक आर्यन जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वो एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो 'आशिकी 3' और कबीर खान की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में भी लीड रोल में दिखेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें