फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर: मीरा और करीना को साथ देख उड़े 'लोलो' के होश, बेबो से पूछा सवाल; हंसी नहीं रोक पाए सैफ अली खान

Thu, 05 Nov 2026 03:53 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सैफ अली खान के साथ 'कॉफी विद करण' के शो में पहुंचीं थीं करीना कपूर खान।
  • शो से दोनों के कई वीडियो सामने आए, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
  • इस दौरान करिश्मा कपूर का फोन भी आया और उन्होंने बेबो से मीरा को लेकर बात की।
विज्ञापन
करीना कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने हाल ही में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की मुलाकात को लेकर हो रही चर्चा पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में मीरा राजपूत के आने के बाद से ही दोनों की मुलाकात चर्चा में रही। अब इस पूरे मामले पर करिश्मा का मजेदार रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
Trending Videos

करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोलीं करिश्मा कपूर
यह बातचीत 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के दौरान हुई। शो में करीना कपूर अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। वहां, होस्ट करण जौहर ने अचानक करिश्मा कपूर को फोन लगा दिया। करिश्मा को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनसे किस बारे में बात होने वाली है। जब करीना ने उनसे पूछा कि वह क्या कर रही हैं, तो करिश्मा ने कहा, 'मैं बस तुम्हें और मीरा को देख रही हूं। हर जगह। हर कोई पूछ रहा है कि आखिर चल क्या रहा है?'

इस पर करीना ने तुरंत बात साफ करते हुए कहा कि मीरा उनके शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में आई थीं। इसके बाद करिश्मा ने कहा, 'अच्छा, बहुत प्यारा है।' फिर करण जौहर ने करिश्मा को बताया कि वह (करीना) 'कॉफी विद करण' में हैं, यह सुनने के बाद करिश्मा ने हैरानी जताते हुए कहा, 'अरे नहीं! तुम सब मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो?'

इस दौरान सैफ अली खान भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भी इस जोड़ी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और हंसते हुए कहा कि वह भी सोच रहे थे कि आखिर यह सब किस दिशा में जा रहा है।
विज्ञापन

कॉफी विद करण में करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
शाहिद और सैफ के रिश्ते पर भी हो चुकी है बात
यह पहली बार नहीं है जब सैफ अली खान ने करीना के पुराने रिश्ते यानी शाहिद कपूर को लेकर बात की हो। साल 2017 में 'कॉफी विद करण' के पांचवें सीजन में सैफ और शाहिद एक साथ नजर आए थे। दोनों अपनी फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन के लिए कंगना रनौत के साथ शो में पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने उनसे पूछा था कि क्या दोनों के बीच कभी किसी तरह की असहजता रही है?

इस सवाल पर सैफ ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा था, 'मुझे इतिहास पसंद है, लेकिन यह अब पुरानी बात हो चुकी है। यह काफी पीछे की बात है।' उन्होंने आगे कहा कि अब सब कुछ पुरानी बात हो चुकी है और शाहिद बहुत अच्छे इंसान हैं। पहली मुलाकात से ही दोनों के बीच अच्छी बनती थी। वहीं, शाहिद ने भी कहा था कि उनके बीच कभी कोई तनाव या असहजता नहीं रही।

बता दें कि करीना कपूर और शाहिद कपूर ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'फिदा' के दौरान हुई थी। हालांकि, साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' की रिलीज से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली, जबकि शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत को अपना हमसफर बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें