फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर करीना ने किया पोस्ट, बोलीं- ‘25 साल और हमेशा के लिए…’

Mon, 30 Jun 2025 12:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor’s 25 Years: बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे कर चुकीं करीना कपूर ने इस खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। जानिए इस पोस्ट में उन्होंने क्या कुछ लिखा।
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री करीना कपूर के आज बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए हैं। करीना ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। आज 25 साल बाद करीना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। वो अपने वक्त में इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक रही हैं। आज बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने पर अब करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।

करीना ने शेयर की पहली फिल्म से जुड़ी तस्वीरें

विज्ञापन

बॉलीवुड में करीना कपूर का सफर अब 25 साल का हो चुका है। इस मौके पर करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में करीना ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने डेब्यू को-एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। जबकि कुछ फोटोज में वो अकेले नजर आ रही हैं।

करीना ने लिखा- ‘25 साल…’
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है। करीना ने कैप्शन में सिर्फ लिखा, ‘25 साल और हमेशा के लिए…’ इसके साथ ही करीना ने कुछ एक इमोजी का इस्तेमाल किया है। जिनमें रेड हार्ट और इनफिनिटी का साइन शामिल है।

विज्ञापन



विज्ञापन

करीना कपूर और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan

नहीं हुई थी दमदार शुरुआत
हालांकि, करीना कपूर का डेब्यू वैसा नहीं रहा था, जैसी उन्हें उम्मीद थी। क्योंकि 30 जून 2000 को रिलीज हुई उनकी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, करीना की उनके अभिनय के लिए तारीफ हुई थी। वहीं फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे। जो आज भी लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल हैं।

‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं करीना
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो 25 साल बाद भी करीना इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगातार फिल्में कर रही हैं। करीना आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें