रिफ्यूजी के सेट पर मिले थे करीना-अनुपम
करीना कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा 'फ्लाइट में करीना कपूर के साथ। मैं बेबो से साल 2000 में 'रिफ्यूजी' के सेट पर मिला था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। वह बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वासी होने के साथ-साथ थोड़ी नाजुक भी थीं। वह बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए बेचैन थीं। एक इंसान के तौर पर वह कमाल की हैं! कई वर्षों में उन्होंने बहुत तरक्की की है।'
अच्छे रोल की तलाश में करीना कपूर
अनुपम खेर ने आगे लिखा 'बीते कल हम एक ही फ्लाइट में थे। हमने कई चीजों के बारे में बातें कीं। 25 वर्षो के बाद यह जानकर अच्छा लगा कि वह अच्छे रोल की तलाश में हैं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं और उन्हें बात करना पसंद है। मेरी तारीफ करने के लिए करीना कपूर आपका बहुत शुक्रिया। इतने वर्षों बाद मैं वैसा ही दिखता हूं। भगवान आपको और आपके परिवार को सुखी रखे। आपको प्यार और आपके लिए दुआएं।'
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
करीना कपूर को आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। उनके साथ अजय देवगन थे। जल्द ही वह फिल्म 'दायरा' का हिस्सा होंगी।
अनुपम खेर का काम
अनुपम खेर को आखिरी बार फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था। वह इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और प्रोड्यूसर भी हैं। इससे पहले वह फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नीना गुप्ता के साथ नजर आए थे।