क्या वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप?
करीना कपूर खान वायरल वीडयो में ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें पैप्स ने जिम के बाहर स्पॉट किया। बेबो के साथ उनका स्टाफ भी नजर आया। करीना अपनी कार की तरफ बढ़ती दिखीं और इस दौरान स्टाफ उन्हें छतरी की मदद से कवर करता नजर आया। वीडियो में जैसे ही करीना की झलक दिखी, लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया कि क्या करीना तीसरे बेबी का स्वागत करने वाली हैं। कुछ यूजर्स ने सवाल किया, 'किसी ने 'बेबी बंप' नोटिस किया?
करीना कपूर की टीम ने क्या कहा?
- अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू होने के बाद उनकी टीम ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है।
- करीना कपूर की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में साफ किया है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं।
- टीम ने कहा, 'करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं है। ये सब बातें एकदम गलत है। यह तो पिज्जा, पास्ता और छुट्टियों का असर है। साथ ही कैमरा एंगल भी खराब है'।
- टीम के रिएक्शन के बाद साफ है कि करीना की प्रेग्नेंसी की बात एकदम निराधार है।
- बता दें कि करीना कपूर हाल ही में सैफ अली खान के साथ वैकेशंस मनाकर लौटी हैं।
करीना कपूर की निजी जिंदगी
करीना कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो वे बच्चों की मां हैं। करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी रचाई। साल 2016 में उन्होंने पहले बेटे तैमूर का स्वागत किया। फिर साल 2021 में दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया।