फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Taimur Tanzania: तंजानिया में बेटे तैमूर के साथ वेकेशन मना रही हैं करीना, फैंस बोले- छोटे बेटे जेह..

Wed, 24 Apr 2024 12:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ तंजानिया की ट्रीप पर गई हैं। फैंस उनकी इन फोटोज पर जमकर प्यार बसरा रहे हैं। कुछ फैंस सवाल भी कर रहे हैं कि अपने छोटे बेटे जेह अली खान को कहां छोड़ आई हो मम्मी (करीना)...।
विज्ञापन
करीना कपूर खान-तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'क्रू' में एयरहोस्टेज जैस्मीन की दमदार भूमिका ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म की सफलता के बाद बेबो अपने बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने तंजानिया गई हैं। लेकिन इस वेकेशन पर बेबो अपने छोटे बेटे जेह और पति सैफ अली खान को साथ नहीं ले गई हैं। लगता है बेबो तौमूर के साथ ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं।
विज्ञापन


तंजानिया में करीना-तैमूर
करीना ने कुछ ही घंटों पहले अपनी और बड़े बेटे तैमूर की कुछ लाजवाब तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में मां-बेटे की लाजवाब बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इन फोटोज में करीना अपने बेटे के साथ सवाना की शानदार सफारी का मजा लेते दिख रही हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वेकेशन पर सैफ अली खान और उनका छोटा बेटा जेह अली खान भी गए हैं। लेकिन करीना ने आज सोशल मीडिया पर अपनी और तैमूर की फोटो ही अपलोड की हैं। दरअसल, सैफ और करीना अपने दोनों बेटेों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते थे। इसलिए इन दोनों ने मिलकर ये ट्रीप बनाई।



सवाना गर्ल और बॉय
पहली दोनों तस्वीरों में करीना अपने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने नीले रंग की जीन्स और शर्ट पहनी है साथ ही उन्होंने धूप से बचने के लिए गॉगल्स भी लगाए हुए हैं। उनका यह सिंपल और सोवर लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तैमूर ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी है साथ ही सफेद रंग की टोपी पहनी हुई है। दोनों ही फोटो में तैमूर हिरण को निहारते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, ''सवाना गर्ल और बॉय, तंजानिया 2024''
विज्ञापन


फैंस के मजेदार कमेंट्स
एक फैन ने लिखा, ''बेहद प्यारी दिख रही हो करीना।'' एक और फैन ने लिखा, ''मा और बेटे.. दोनों ही बेहद क्यूट हो।'' एक और फैन ने लिखा, ''छोटे बेटा जेह कहां हैं, उसे कहा छोड़ आई हो मम्मी।'' एक और फैन ने लिखा, ''मुझे फैमिली के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।''

वर्कफ्रंट
29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में दर्शकों को दमदार कॉमेडी देखने को मिली। करीना की इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सिंघम अगेन' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें