फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर: सैर-सपाटे पर जाने को बेकरार हुईं बेबो, पुरानी तस्वीरें शेयर कर पूछा- छुट्टियों का अगला मौसम कब है?

Tue, 24 Nov 2026 01:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Kareena Kapoor Khan: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।
  • उन्होंने अपनी फैमिली वेकेशंस की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।
  • साथ ही ऐसा कैप्शन लिखा है, जिससे साफ है कि वे हॉलीडे पर जाने को बेकरार हो रही हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर ने शेयर किए थ्रोबैक फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। इसे लेकर वे बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। मगर, लगता है कि मन होने के बावजूद कोई प्लान नहीं बन पा रहा है। ऐसे में वे कुछ थ्रोबैक फोटोज देखकर ही मन बहला रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

करीना कपूर ने शेयर किए थ्रोबैक फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
फैमिली वेकेशन के पुराने फोटो शेयर किए
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जो पुरानी हैं। इनमें उनके माता-पिता, बहन करिश्मा कपूर और बच्चे भी नजर आ रहे हैं। यह फोटोज उनकी कुछ वेकेशन की हैं।

करीना कपूर ने शेयर किए थ्रोबैक फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
कहां होगी अगली ट्रिप?
पोस्ट के साथ करीना ने कैप्शन लिखा है, 'हॉलीडे का अगला सीजन कब होगा'? अभिनेत्री के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे छुट्टियों पर जाने के लिए कितना इंतजार कर रही हैं। देखना होगा कि वे अगली ट्रिप कब और कहां की प्लान करती हैं?

करीना कपूर ने शेयर किए थ्रोबैक फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
कपूर फैमिली की एल्बम से शेयर किया फोटो
करीना कपूर ने कपूर फैमिली की पुरानी फोटो एल्बम से भी कुछ झलकियां शेयर की हैं। इनमें करीना और करिश्मा के साथ रणबीर कपूर की भी झलक है।
 
विज्ञापन

करीना कपूर ने शेयर किए थ्रोबैक फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
अमृता अरोड़ा ने की शिकायत
करीना कपूर की इन फोटोज पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कशिश कपूर ने कमेंट किया है, 'बेबो, जब भी आप फैसला कर लोगी तभी प्लान बन जाएगा'। पोस्ट पर करीना की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने पूछा है, 'मैं कहां हूं'? सबसे आखिरी तस्वीर में करीना के लुक ने फैंस का सबसे ज्यादा दिल जीता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें