फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: वीकएंड पर नाइट डेट मनाने निकलीं करीना, कौन है पार्टनर? साझा कीं झलकियां

Sun, 18 Aug 2024 12:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर काफी फूडी हैं। अपने कई इंटरव्यू में वह खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है। खासतौर से मिठाईयों की तो वह काफी शौकीन रही हैं। अब जब वीकएंड है, त्योहार का सीजन है तो अपने इस शौक को एक बार फिर बेबो पूरा करती दिखी हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखती हैं। नियमित रूप से जिम जाती हैं, घंटों वर्कआउट करती हैं। जहां डाइटिंग की बात आती है तो इस मामले में भी वह अनुशासन की पक्की रही हैं। फिल्म 'टशन' के दौरान इसी अनुशासन के जरिए वह जीरो साइज फिगर तक पहुंची थीं और नया ट्रेंड शुरू कर दिया था। हालांकि, इन सबके बीच वह लाइफ एंजॉय करना भी बखूबी जानती हैं और जब बात उनके फेवरेट खाने की हो तो कोई समझौता वह नहीं करतीं। उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर यह साबित हो गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की पसंदीदा डिश की तस्वीर
करीना कपूर काफी फूडी हैं। अपने कई इंटरव्यू में वह खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है। खासतौर से मिठाईयों की तो वह काफी शौकीन रही हैं। अब जब वीकएंड है, त्योहार का सीजन है तो अपने इस शौक को एक बार फिर बेबो पूरा करती दिखी हैं। उन्होंने अपनी इस बार शनिवार की डेट अपनी पसंदीदा स्वीट डिश के साथ मनाई है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें एप्पल पाई से भरी एक प्लेट नजर आ रही है। इसके साथ करीना कपूर ने लिखा है, 'मेरी शनिवार की नाइट डेट अपनी फेवरेट एप्पल पाई के साथ'। करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'दायरा' है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इसके अलावा करीना कपूर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन

बतौर प्रोड्यूसर कर रहीं डेब्यू
करीना कपूर 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स आई। इसके अलावा करीना कपूर के पास हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर्स' भी है। इसके जरिए करीना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें