फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं करीना, रितेश-जेनेलिया के साथ हेमा मालिनी भी रॉयल लुक में आईं नजर

Sun, 12 Oct 2025 09:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Malhotra Diwali Party: हर साल मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का आयोजन किया जाता है। रविवार शाम को भी उन्होंने घर पर पार्टी रखी जहां पहुंचीं बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर।
विज्ञापन
करीना कपूर, हेमा मालिनी और रिेतेश-जेनेलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में दिवाली की धूम और रोनक अभी से ही देखने को मिल रही है। अभिनेत्री करीना कपूर रविवार शाम अपने दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान करीना ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था। सफेद कलर का ही बैग उन्होंने हाथ में पकड़ा हुआ था। बता दें हर साल मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली बैश रखा जाता है, जहां इंडस्ट्री से उनके कुछ खास दोस्त पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


सफेद सूट में दिखीं करीना की एलीगेंट झलक
करीना कपूर ने इस मौके पर एक बेहद खूबसूरत सफेद सूट चुना था, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी और मैचिंग व्हाइट बैग कैरी किया। ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में उनकी सादगी दिल जीत लेने वाली थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी।
 

 
विज्ञापन

पार्टी में जुटा स्टार्स का जमावड़ा
हर साल की तरह इस बार भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली बैश में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आए। यह पार्टी बॉलीवुड की दिवाली सेलिब्रेशन्स की सबसे चर्चित शामों में से एक मानी जाती है। करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है- दोनों कई फैशन शो और इवेंट्स में साथ देखे गए हैं और मनीष अक्सर करीना के लिए एक्सक्लूसिव आउटफिट्स डिजाइन करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 500 करोड़ क्लब का किला भेदने की तरफ बढ़ी 'कांतारा चैप्टर 1', दूसरे रविवार भी काटी चांदी, जानिए टोटल कलेक्शन

हेमा मालिनी भी पहुंचीं
मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी पहुंचीं। हेमा भी इस दौरान सफेद कलर की साड़ी में नजर आईं। पार्टी में और भी कई सितारे नजर आए। 
 
रितेश-जेनेलिया का भी दिखा अलग खूबसूरत अंदाज




उर्मिला मातोंडकर भी पहुंची
सिल्वर कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी पार्टी में शामिल हुईं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें