फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Sidharth: करीना कपूर से लेकर आलिया तक ने भेजा प्यार, कियारा-सिद्धार्थ के यहां आने वाला है नन्हा मेहमान

Fri, 28 Feb 2025 05:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Sidharth: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मां बाप बनने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। इस पर कई फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
कियारा सिद्धार्थ - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मलहोत्रा जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। जैसे ही उन्होंने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी वैसे ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया। कई फिल्मी सितारे जिनमें आलिया भट्ट, सामांथा रुथ प्रभु, फरहान अख्तर और ईशान खट्टर शामिल हैं, ने उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
पोस्ट पर आलिया भट्ट ने दिल कमेंट किया है। करीना कपूर ने लिखा है 'आपका अच्छा वक्त आ रहा है। भगवान आप पर दया करे।' ईशान ने कमेंट किया 'बधाई हो दोस्तों! और आप जल्दी बड़े हो जाओ छोटे। आपका सफर आसान हो।' रश्मिका मंदाना ने लिखा 'आप दोनों को बधाइयां।' सामांथा ने लिखा 'ओ मेरे भगवान। मुबारक हो।' फरहान अख्तर ने लिखा 'मुबारक हो।'

यह खबर भी पढ़ें: Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ के घर गूंजने वाली है किलकारी, फैंस के साथ साझा की गुडन्यूज

कियारा सिद्धार्थ ने दी बधाई
कियारा और सिद्धार्थ ने अपने ज्वाइंट इंस्टाग्राम पर लिखा 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा आ रहा है।' इसके साथ उन्होंने कई इमोजी भी पोस्ट की। उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों ने अपने हाथ में बच्चे का एक मोजा पकड़ा हुआ है। जैसे ही उन्होंने पोस्ट की इस पर यूजर्स ने बधाई देनी शुरू कर दी।

यह खबर भी पढ़ें: Faisal Shaikh: जन्नत-फैजू के रिश्ते पर फराह ने दी बड़ी हिंट, बोलीं- ‘करा के रहूंगी तेरी शादी, जन्नत की….’
 
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
2023 में रचाई थी शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी साल 2023 में हुई। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में 07 फरवरी 2023 को सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामा। अब दोनों के परिवार का विस्तार होने जा रहा है। कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के दौरान शुरू हुई। सिद्धार्थ मलहोत्रा 'मिशन मजनूं', 'मरजावां' और 'इक विलेन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह जल्द ही 'परम सुंदरी' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें