फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: क्या सलमान खान के रियलिटी शो में आएंगे करण वाही? वाइल्डकार्ड एंट्री पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 27 Sep 2026 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: अभिनेता करण वाली को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आने वाले हैं। क्या सच में ऐसा होने वाला है? खुद अभिनेता ने बताया है।
विज्ञापन
सलमान खान-करण वाही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन इन दिनों चल रहा है। सलमान खान बतौर होस्ट कमान संभाल रहे हैं। इस बीच, एक्टर करण वाही के 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वे इस रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकते हैं। इसे लेकर करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

करण वाही ने अफवाहों को किया खारिज
'बिग बॉस 20' में करण वाही की एंट्री की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। इन अफवाहों पर अब खुद करण ने विराम लगा दिया है। फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान, करण वाही ने इन अटकलों पर बात की और साफ किया कि उनका पहले का जिक्र असल में उनके पसंदीदा कार्ड गेम 'UNO' के बारे में था, न कि रियलिटी शो में उनके शामिल होने का कोई संकेत था।

'आपको हर बात का दूसरा मतलब निकालना होता है'
बिग बॉस 20 में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए वाही ने कहा, 'मैं UNO की बात कर रहा था, जो मेरा पसंदीदा कार्ड है। आप लोगों को भी चिल नहीं है लाइफ में। हर चीज का कोई न कोई दूसरा मतलब निकालना होता है। मैं बिग बॉस में आ रहा हूं... कम से कम इस साल तो नहीं'। बता दें कि 
अभिनेता की यह प्रतिक्रिया उन अफवाहों के बीच आई है कि वे 'बिग बॉस 20' के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर जा सकते हैं। कुछ दर्शकों के बीच इन अफवाहों को इसलिए भी हवा मिली, क्योंकि उदिति सिंह, जो कथित तौर पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रही हैं, अभी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन

उदिति ने करण वाही पर साधी चुप्पी?
हालांकि, करण वाही ने अभी तक शो में उदिति के शामिल होने के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन उदिति को घर के अंदर अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए भावुक होते देखा गया। उदिति को साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर, माही विज और अमन गांधी से बात करते हुए देखा गया। उन्होंने करण का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि घर में उनकी मौजूदगी से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि बिग बॉस 20 के वीकएंड का वार एपिसोड में आज 'दृश्यम 3' का प्रमोशन करने अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचेंगे। इसके अलावा 'हुंकार' की कास्ट भी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें