फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silaa Movie: करण वीर मेहरा का विलेन के रूप में आया पहला लुक, 'जहराक' बनकर मचाएंगे स्क्रीन पर तबाही!

Sat, 12 Jul 2025 12:26 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karanveer Mehra Silaa Look Out: हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सिला' से बिग बॉस 18 के विनर और एक्टर करणवीर मेहरा का पहला लुक सामने आ गया है, जो कि फैंस से काफी तारीफ बटोर रहा है। 
विज्ञापन
करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @karanveermehra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में जब भी किसी खतरनाक विलेन की बात होती है तो दर्शक कुछ डरावना देखने की उम्मीद करते हैं। बस इसी को ध्यान में रखते हुए करण वीर मेहरा अपनी नई फिल्म में विलेन की भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं। जी हां, उनकी आने वाली फिल्म ‘सिला’ में उनके खलनायक अवतार ‘जहराक’ की पहली झलक सामने आई है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


'सिला' में विलेन की भूमिका
निर्देशक ओमंग कुमार, जो ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैसी सशक्त फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब ‘सिला’ नाम की एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब दिखाई देंगे, लेकिन जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वो है करण वीर मेहरा का खतरनाक और आक्रामक विलेन लुक। करणरी ने अपने इस लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही ये ऐसा लुक है जिससे करणवीर बिल्कुल भी पहचान में ही नहीं आ रहे हैं।  
 


'जब इंसाफ भी खुद और सजा भी!'
करण वीर ने सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा – 'खुद ही खुदा, खुद ही इंसाफ!' करणवीर की इस एक लाइन ने फैंस को उनके किरदार की गहराई और भयावहता का अंदाजा दे दिया है। पोस्टर में करण वीर लहूलुहान शरीर, लंबे उलझे बालों और हाथ में तलवार लिए युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। उनकी आंखों की आग और शरीर पर खून के धब्बों ने उन्हें एक क्रूर योद्धा के रूप में दिखाया है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर की कार पर भी हुआ था अटैक, रोनित रॉय ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कहानी में ट्विस्ट लाने आ रहा है 'जहराक'
करण वीर का किरदार ‘जहराक’ फिल्म में काफी ‘खतरनाक’, 'इंटेंस’ और ‘डरावना’ बताया जा रहा है। उनके लुक पर कई फैंस ने भी कमेंट किया है। उनके फैंस को लुक पसंद आया है। कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है। 



दमदार म्यूजिक की लगाई जा रही उम्मीद
फिल्म की कहानी समीर जोशी ने लिखी है, जबकि डायलॉग्स आरंभ एम. सिंह ने तैयार किए हैं। संगीत की जिम्मेदारी अंकित तिवारी, सचेत-परंपरा, श्रेयस पुराणिक और एलेक्सिया एवलिन जैसे प्रतिभाशाली संगीतकारों के पास है। ये टीम पहले ही कई हिट गाने दे चुकी है, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें