फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: दुबले-पतले करण को देख घबरा गए फैंस, लेटेस्ट फोटो पर बोले- कहीं बीमार तो नहीं

Thu, 10 Jul 2025 01:38 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar Latest Photo: फिल्ममेकर करण जौहर का वजन पिछले काफी समय से चर्चाओं का विषय बना हुआ है। करण ने अचानक से इतना वजन घटाकर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि उनकी हालिया तस्वीर को देख अब फैंस परेशान हो गए हैं और कई रिएक्शन्स सामने आए हैं।
विज्ञापन
करण जौहर-समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। हाल ही में कॉमेडियन समय रैना ने करण के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें करण जौहर बेहद दुबले नजर आ रहे हैं। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


करण जौहर की हालिया तस्वीर 
हाल ही में कॉमेडियन समय रैना ने करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में करण उनके साथ पोज देते हुए नजर आए। इस तस्वीर में करण काफी पतले नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके इस बदलाव को प्रेरणादायक मान रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि करण अब 'बीमार जैसे' लगने लगे हैं। तस्वीर में करण हल्के ग्रे रंग के ढीले-ढाले कपड़ों में खड़े हैं और उनके पतले शरीर की झलक साफ दिख रही है। समय रैना ने फोटो के साथ कैप्शन दिया – 'वो शख्स जिसने भारत की सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं को लॉन्च किया', हालांकि लोगों का ध्यान सीधे करण की सेहत की ओर चला गया।




विज्ञापन


फैंस की चिंता और प्रतिक्रियाएं
इंस्टाग्राम पर लोगों ने कमेंट्स में करण के लुक को लेकर तरह-तरह की बातें कीं। किसी ने लिखा, 'लगता है ये वजन कम करना सेहत के लिए सही नहीं है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो पहले बहुत अच्छे लगते थे, अब ये दुबला लुक उन्हें सूट नहीं कर रहा।'



कई फैंस ने ये भी आशंका जताई कि कहीं करण किसी गंभीर बीमारी से तो नहीं जूझ रहे। कुछ ने तो ये भी कयास लगाए कि शायद करण ने वजन घटाने के लिए कोई दवा, जैसे कि 'ओजेम्पिक' का इस्तेमाल किया है, जो हाल ही में सेलेब्स के बीच लोकप्रिय हो रही है।

वजन कम करने पर करण की सफाई 
हालांकि करण जौहर पहले ही इस विषय पर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कोई दवा नहीं ली, बल्कि दिन में सिर्फ एक ही बार उन्होंने खाना खाया। डाइट और वर्क आउट से वो ये बदलाव लेकर आए हैं। करण ने इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था – 'स्वस्थ रहने, सही खाने और अपनी न्यूट्रिशन को फिर से समझने का नाम है बदलाव और क्रेडिट दे दिया गया ओजेम्पिक को?' उन्होंने साफ किया था कि वो फिटनेस को गंभीरता से ले रहे हैं और इसके लिए उन्होंने जीवनशैली में बड़ा बदलाव किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें