फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की सड़कों पर करण जौहर संग नजर आईं गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे के साथ भी दिया पोज

Sat, 18 Oct 2025 11:42 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar With Gauri Khan: लंदन की सड़कों पर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों कुछ सुकून के पल बिता रहे हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी, चंकी की पत्नी भावना और संजय कपूर की पत्नी महीप के साथ उनकी तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
गर्ल गैंग के साथ करण जौहर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो अपनी करीबी दोस्तों गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे के साथ लंदन की सड़कों पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सभी का स्टाइल और स्माइल दोनों ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


करण जौहर ने जारी की तस्वीर
करण जौहर के 'लंदन डायरीज' की इस झलक में चारों दोस्तों का लुक बेहद क्लासी और स्टाइलिश नजर आ रहा है। गौरी खान ने हमेशा की तरह अपने एलीगेंट अंदाज से सबका ध्यान खींचा, वहीं ‘फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ फेम महीप कपूर और भावना पांडे भी अपनी ग्लैमरस स्टाइल से किसी बॉलीवुड इवेंट को टक्कर देती दिखीं। करण जौहर अपने सिग्नेचर फैशन स्टेटमेंट के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आए।

विज्ञापन


दरअसल, करण जौहर का फ्रेंड सर्कल हमेशा से इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रहा है- चाहे वो गौरी खान हों, करीना कपूर खान हों या आलिया भट्ट – करण की बॉन्डिंग हर किसी के साथ खास मानी जाती है। करण कई बार अपने शोज और इंटरव्यूज में भी अपने खास और करीबी दोस्तों का जिक्र कर चुके हैं। 

रेस्टोरेंट में भी खाया खाना
तस्वीरों के अलावा, करण और उनकी गर्ल गैंग को लंदन के एक रेस्टोरेंट में डिनर का मजा लेते भी देखा गया। माना जा रहा है कि ये दोस्त लंबे समय बाद एक साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, जहां वे काम से दूर कुछ पल सुकून के बिता रहे हैं।



यह खबर भी पढ़ें: 'लव एंड वॉर' के सेट से आलिया भट्ट की तस्वीर हुई लीक, वायरल लुक देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया

फैंस को अपडेट्स देते रहते हैं करण
करण जौहर के इंस्टाग्राम पोस्ट अकसर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी की झलक देते हैं। कभी वो अपने बच्चों यश और रूही  के साथ फन मोमेंट शेयर करते हैं, तो कभी दोस्तों के साथ ग्लैमरस आउटिंग्स।

करण जौहर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों ने खूब सराहा था। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और करण की डायरेक्शनल स्किल्स की एक बार फिर तारीफ हुई। इसके बाद से करण की कोई ऐसी फिल्म नहीं आई है जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें