फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Aujla: दिलजीत दोसांझ संग फिर से काम करने को लेकर करण औजला ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है फ्यूचर प्लान?

Fri, 22 Aug 2025 11:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में पिछले दिनों करण औजला और दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने की बात सामने आई थी। इसे लेकर करण औजला ने अब चुप्पी तोड़ी है। क्या सच में वह दिलजीत के साथ किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं? 
विज्ञापन
करण औजला, दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ और करण औजला पंजाबी म्यूजि इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। दाेनों के पंजाबी सॉन्ग, कॉन्सर्ट म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। हाल ही में इनके साथ में काम करने की बात सामने आई। इस खबर को लेकर करण औजला ने अपने मन की बात साझा की है। 

विज्ञापन


करण औजला ने दिलजीत संग प्रोजेक्ट को लेकर साफ की सिचुएशन 
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से की गई हालिया बातचीत में करण औजला कहते हैं, ‘हमने पहले भी कुछ म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम किया था। लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है। क्या पता, शायद हम कल या उसके अगले दिन कोई फैसला ले लें? अभी हम अपने काम में व्यस्त हैं। जिस दिन हम तय करेंगे कि कुछ रिलीज करना है तो जरूर करेंगे। फिलहाल अभी कुछ नहीं है। हां, मुझे यकीन है कि अगर हम अभी साथ मिलकर कोई गाना बनाते हैं, तो वह धमाकेदार होगा।’    

ये खबर भी पढ़ें: Karan Aujla: परी के साथ परफॉर्मेंस के बाद AAP नेता राघव चड्ढा से मिलने पहुंचे करण औजला, गले मिलकर किया स्वागत 

बॉलीवुड में इस एक्टर संग करण औजला की गहरी दोस्ती 
करण औजला इंटरव्यू में बॉलीवुड के अपने करीबी दोस्त का भी जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, ‘विक्की कौशल एक चैंपियन हैं। वह हमेशा मेरे भाई जैसे रहेंगे। बॉलीवुड में ‘तौबा तौबा’ गाना मैंने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि विक्की भाई उसमें थे। उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद है। एक दिन हम बैठे थे और हमने सोचा अगर हम साथ में कुछ करते हैं, तो वह जाहिर तौर पर पंजाबी होगा। फिर हमने सोचा कि क्यों न उनकी अगली फिल्म के लिए कुछ करें। यहीं से यह सबकुछ शुरू हुआ।’
विज्ञापन


भारत नहीं कनाडा में रहते हैं सिंगर करण औजला 
करण औजला का असली नाम जसकरण सिंह औजला है। वह इंडियन रैपर, सिंगर, सॉन्ग राइटर के तौर पर मशहूर हैं। लेकिन यह सिंगर भारत नहीं कनाडा में रहता है। कुछ महीनों पहले करण ने भारत में अपना म्यूजिक टूर भी किया था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें